Lohri 2023 Special Recipe: कोई भी पर्व और खास मौका बिना मुंह मीठा किए अधूरा माना जाता है। भारत ही नहीं दुनियाभर में किसी त्योहार के मौके पर केक या मिठाई खाते हैं। 14 जनवरी को लोहड़ी की पर्व मनाया जा रहा है। पंजाब और हरियाणा में लोहड़ी को बहुत धूमधाम से मनाते हैं। इस मौके पर तरह तरह के पकवान बनते हैं। लोग आग जलाते हैं और उसकी परिक्रमा करते हैं। नाचते गाते एक दूसरे को मिठाई खिलाते हैं। ऐसे में अगर लोहड़ी के मौके पर आपके घर पर भी रिश्तेदार या मेहमान आ रहे हैं और आप इस त्योहार को खास तरीके से मनाना चाहते हैं तो आसान विधि से मीठा तैयार करें। यहां आपको मखाने से बनने वाले मीठे व्यंजन की विधि बताई जा रही है, जो सर्दी में बहुत लजीज लगती है। इसका स्वाद लोहड़ी की उमंग को बढ़ा देगा। यह रही लोहड़ी पर मखाने की मीठे व्यंजन की रेसिपी।
विज्ञापन
2 of 5
मखाने की खीर
- फोटो : Istock
मखाने की खीर
लोहड़ी पर मखाने की खास खीर बना सकते हैं। इसमें चीनी की बजाय गुड़ का उपयोग करें। गुड़ से खीर का स्वाद अलग आता है।
खीर बनाने की सामग्री
दूध, मखाना, चिरौंजी, ड्राई फ्रूट्स, गुड़
विज्ञापन
3 of 5
गुड़ की खीर की रेसिपी
- फोटो : सोशल मीडिया
मखाना खीर बनाने की रेसिपी
स्टेप 1- मखाने की खीर बनाने के लिए पतीले में दूध गर्म करें।
स्टेप 2- दूध उबल जाने पर धीमी आंच पर कुछ देर पकाएं।
4 of 5
गुड़ की खीर की रेसिपी
- फोटो : istock
स्टेप 3- अब मखाने को छोटे टुकड़ों में काटकर दूध में मिलाएं।
स्टेप 4- अब इसमें चिरौंजी डालें।
स्टेप 5- मखाने और चिरौंजी दूध में मिलाकर पांच मिनट तक पकाएं।