Recipe Of The Day Gajar Ka Halwa: सर्दी का मौसम आ गया है। इस मौसम में बाजार में बहुत सारी सब्जियां आ जाती हैं। सर्दियों में मौसमी सब्जियों के साथ ही तरह तरह के व्यंजन भी रसोई में बनते हैं। ये व्यंजन खाने में लजीज होने के साथ ही सेहतमंद भी हो सकते हैं। अक्सर सर्दियों में मीठे में एक खास डिश बनाई जाती है, जो सामान्यत: गर्मियों के मौसम में खाने को नहीं मिलती है। ठंड के महीनों में सब्जी मंडी में गाजर की बहार आ जाती है और लोगों की रसोइयों में गाजर के हलवे की महक आने लगती है। हालांकि बाजार में भी गाजर का हलवा मिलता है। अक्सर लोग घर पर बाजार जैसा खिला खिला गाजर का हलवा नहीं बना पाते। ऐसे में बाजार से ही हलवा खरीद लेते हैं। लेकिन इस सर्दी के मौसम में बाजार जैसा स्वाद का और खिला खिला गाजर का हलवा घर पर बना सकेंगे। यहां गाजर का हलवा बनाने की आसान विधि बताई जा रही है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
हलवा बनाने की रेसिपी
- फोटो : file photo
गाजर का हलवा बनाने के लिए सामग्री
एक किलो बड़ी गाजर, एक लीटर क्रीम दूध, मावा, चीनी, घी, बादाम, काजू, किशमिश।
विज्ञापन
3 of 5
हलवा बनाने की रेसिपी
- फोटो : Pixabay
गाजर का हलवा बनाने की विधि
स्टेप 1- गाजर को अच्छे से धोकर कद्दूकस कर लें।
स्टेप 2- एक कड़ाही में घी गर्म करें।
4 of 5
हलवा बनाने की रेसिपी
- फोटो : istock
स्टेप 3- फिर इसमें कद्दूकस किया हुआ गाजर डालकर ढक दें और धीमी आंच पर पकने दें।
स्टेप 4- जब गाजर पक जाए तो उसमें दूध डालकर मिला लें।