सूजी फिंगर्स को तलें
क्रिस्पी फिंगर्स बनाने की विधि
किसी बर्तन में आधा कप पानी गर्म करें। पानी में एक छोटा चम्मच तेल डालें। जब पानी में उबाल आने लगे, तो गैस बंद कर दें और इसमें सूजी को मिलाएं। सूजी को 2-3 मिनट के लिए ढककर रखें, जिससे कि ये फूल जाए और पानी को अच्छी तरह से सोख ले। इसी दौरान आलू को छीलकर कद्दूकस कर लें। सूजी के फूल जाने पर इसे एक प्लेट में निकालें। सूजी को चम्मच से दबाते हुए थोड़ी नरम करें। ध्यान रखें कि ये इतना ही गर्म हो जिससे कि हाथ सह सके गर्माहट। इसमें कद्दूकस किए हुए आलू, नमक, हरी मिर्च और हरा धनिया डाल दें। सारी चीजों को अच्छे से मिक्स करें।