Kitchen Hacks: भारतीय रसोई में मसालों की अहम भूमिका है। खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए तरह तरह के मसाले इस्तेमाल किए जाते हैं। हल्दी, मिर्च, सब्जी और गरम मसाला जब खाने में पड़ता है तब जाकर भारतीय व्यंजन लजीज बनते हैं। इन मसालों में गरम मसाले के बहुत मायने हैं। गरम मसाला के बिना किसी भी भोजन का स्वाद अधूरा है। शाकाहारी से लेकर मांसाहारी खाने में गरम मसाले का खासतौर पर इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन कई बार गरम मसाले में कीड़े लग जाते हैं। मौसम में वायु की नमी ज्यादा होने से सूखे मसाले खराब होने लगते हैं। इसी तरह अगर गरम मसाले को एयर टाइट कंटेनर में न रखा जाए तो उसमें नमी आ जाती है और कीड़े लगने लगते हैं। हालांकि कुछ सावधानियों को अपनाकर गरम मसाले को खराब होने से बचा सकते हैं।