फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Navratri Spl: जानें साबूदाना वड़ा बनाने की विधि, हरी चटनी के साथ मजा हो जाएगा दोगुना

Mon, 27 Mar 2017 12:47 PM IST
amarujala.com- Presented By: पवनप्रीत कौर
विज्ञापन
1 of 5
व्रत
व्रत में लोग साबूदाना की खिचड़ी खाते हैं लेकिन आप इस नवरात्र साबूदाना वड़ा भी ट्राई कर सकते हैं जो हरी चटनी के साथ खाने पर बहुत टेस्टी लगता है। तो देर किस बात की, आइए जानते हैं इसे बनाने की विधि।
विज्ञापन

Navratri Spl: जानें साबूदाना वड़ा बनाने की विधि, हरी चटनी के साथ मजा हो जाएगा दोगुना

2 of 5
व्रत
साबूदाना वड़ा बनाने के लिए आपको चाहिए-
एक कप भीगा हुआ साबूदाना, पांच उबले आलू, भूनी मुंगफली, हरा धनिया, सेंधा नमक, बारीक कटी हरी मिर्च, अदरक पेस्ट, काली मिर्च और तेल।
विज्ञापन

Navratri Spl: जानें साबूदाना वड़ा बनाने की विधि, हरी चटनी के साथ मजा हो जाएगा दोगुना

3 of 5
व्रत
बनाने की विधि-

- उबले हुए आलुओं को मैश करें और इसमें भीगा हुआ साबूदाना, हरी मिर्च, अदरक का पेस्ट, काली मिर्च, हरा धनिया, और मूंगफली को अच्छे से मिला दें।

- अब कढ़ाई में तेल गर्म करें और मिक्सचर से थोड़ा सा मिक्सचर निकालकर गोल करके इसे चपटा कर लें। इसी तरह से पूरे मिक्सचर से वड़े तैयार करें।

- जब तेल गर्म हो जाए तो इसमें ये वड़े डालिए और सुनहरा होने तक तलें और प्लेट में निकाल लें।

- आपके वड़े तैयार हैं। आप इसे हरी चटनी के साथ खा सकते हैं।

व्रत के लिए हरी चटनी बनाने की विधि जानने के लिए अगली स्लाइड पर जाएं।

Navratri Spl: जानें साबूदाना वड़ा बनाने की विधि, हरी चटनी के साथ मजा हो जाएगा दोगुना

4 of 5
व्रत
हरी चटनी बनाने के लिए आपको चाहिए- 
हरा धनिया, टमाटर, हरी मिर्च, काली मिर्च, सेंधा नमक, नींबू का रस।
विज्ञापन
विज्ञापन

Navratri Spl: जानें साबूदाना वड़ा बनाने की विधि, हरी चटनी के साथ मजा हो जाएगा दोगुना

5 of 5
व्रत
बनाने की विधि- 

सबसे पहले हरे धनिये, टमाटर, हरी मिर्च को अच्छे से धोकर मोटा-मोटा काट लें। अब मिक्सी के जार में इसे डालें और काली मिर्च तथा सेंधा नमक डालकर पीस लें। जब ये तैयार हो जाए तो इसमें नींबू का रस डालें और साबूदाना वड़ा के साथ खाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें