सब्जियों का राजा आलू ऐसी सब्जी है जो हर घर में बड़े आराम से मिल जाती है। स्वाद के साथ-साथ यह हमारी सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होता है, पर क्या आप जानते हैं सिर्फ आलू ही नहीं इसके छिलके के भी कई जादुई फायदे होते हैं। ये आपको कई बीमारियों से दूर रखने में मदद करते हैं। अगली बार आलू के छिलकों को डस्टबिन में डालने से पहले एक बार जरूर सोचिएगा।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 7
potato peel
अब अगर आपके दिमाग में यह सवाल आ रहा है कि आखिर आलू के छिलकों को कैसे खाया जा सकता है तो आपको बता दें आप इसे उबाल कर इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। सुनकर थोड़ा अजीब जरूर लग सकता है, लेकिन आप एक बार ट्राई करके देखें। आपको खाने में ये बिल्कुल बुरे नहीं लगेंगे। आगे की स्लाइड्स में जानें आलू के छिलके खाने के कई जादुई फायदे...
विज्ञापन
3 of 7
vitamin D
शरीर को देते हैं ताकत
विटामिन बी3 से भरपूर आलू के छिलके हमें ताकत देने का काम करते हैं। इतना ही नहीं इसमें नैसीन होता है जो कार्बोज को एनर्जी में बदल देता है।
4 of 7
potato
फाइबर से होते हैं भरपूर
यह तो आप सभी को मालूम होगा कि हमारे शरीर के लिए फाइबर बेहद आवश्यक होता है। आपको बता दें, आलू के साथ-साथ इसके छिलकों में भी काफी अच्छी मात्रा में फाइबर मौजूद होता है, जो हमारी डाइजेस्टिव सिस्टम को बूस्ट करने में मदद करता है।
विज्ञापन
5 of 7
blood pressure
ब्लड प्रेशर को करें रेग्युलेट
आलू के छिलकों में काफी अच्छी मात्रा में पोटैशियम पाया जाता है, जो ब्लड प्रेशर को मेंटेन रखने में मदद करता है।
विज्ञापन
6 of 7
metabolism
मेटाबॉलिज्म करें मेंटेन
आलू के छिलके हमारे मेटाबॉलिज्म के लिए बूस्टर का काम करता है। विशेषज्ञों का मानना है कि आलू के छिलके खाने से हमारी नर्व्स को मजबूती मिलती है।
एनीमिया से बचाएं
अगर आपके शरीर में आयरन की कमी हो रही है तो ऐसे में आलू के छिलके आपके लिए बेहद फायदेमंद है। इनमें आयरन की अच्छी मात्रा होती है जिससे एनीमिया होने का खतरा कम हो जाता है।