सर्दियां शुरू होते ही एक से बढ़कर एक डिशेज खाने का और चाय-कॉफी का दौर तेज हो जाता है। ठंड की वजह से हमारा चलना फिरना भी कम हो जाता है। पसीना होता नहीं, तो प्यास भी कम लगती है। लिहाजा, हम पानी भी कम पीते हैं। ऐसे में वजन तो बढ़ेगा ही।
लेकिन इस मौसम में सुबह-सुबह सैर पर जाना भी तो मुनासिब नहीं। फिर क्या करें?
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
Guava
वजन कम करना है तो अमरूद खाएं। विटामिन ए और सी इसमें भरपूर मात्रा में होती है। 100 अमरूद में 212 मिलिग्राम विटामिन सी पाया जाता है। विटामिन सी हमारे शरीर में मौजूद फ्री रैडिकल्स को नष्ट करता है।
विज्ञापन
3 of 4
Guava
बाकी फलों की तुलना में अमरूद में कम कैलोरी होती है। 100 ग्राम अमरूद खाने से 51 कैलोरी और 38 किलो कैलोरी एनर्जी मिलती है। इस वजह से डायबिटीज से पीड़ित लोग भी इसे बेफिक्र होकर खा सकते हैं।
अमरूद में सेब और केले से ज्यादा फाइबर मौजूद होता है। 100 ग्राम अमरूद में 6.7 ग्राम डाइजेस्टिव फाइबर होता है। इसे खाने से कब्जियत दूर होती है और पेट साफ रहता है।