वैसे तो थकान और सुस्ती भगाने के लिए सही खानपान का ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। लेकिन कभी-कभी शरीर इस तरह से थका हुआ होता है कि उसे तुरंत एनर्जी की जरूरत होती है। या जो लोग एक्सरसाइज करते हैं और बहुत ज्यादा पसीना बहाते हैं उनके लिए एनर्जी ड्रिंक की सख्त जरूरत होती है। इसके लिए बाजार में तो बहुत से उत्पाद आते हैं जो ये दावा करते हैं कि इससे तुरंत ताकत आ जाएगी। लेकिन कुछ प्राकृतिक चीजें ऐसी है जिनका सेवन करने से तुरंत एनर्जी भी मिलती है और ये सेहत को फायदा भी पहुंचाते हैं।