फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन 4 पोषक पदार्थों को अपने आहार में जरूर शामिल करें पुरुष

Fri, 11 Oct 2019 09:39 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : pixa
वैसे तो पुरुष अपनी सेहत का ख्याल बखूबी रखते हैं लेकिन बहुत बार जिम जाने और बॉडी बनाने की वजह से वो अपने भोजन में कुछ चीजों को खाना बंद कर देते हैं जिनकी आवश्यकता केवल महिलाओं को ही नहीं होती। इन चीजों के कम सेवन करने की वजह से पोषक तत्वों की कमी हो जाती है और वे कई समस्याओं से ग्रस्त हो जाते हैं। तो आइए जानें वो कौन से खाद्य पदार्थ हैं जिनका सेवन पुरुषों को जरूर करना चाहिए।
 
विज्ञापन

2 of 5
पालक
पालक का सेवन केवल महिलाओं को ही नहीं करना चाहिए बल्कि इसका सेवन पुरुषों के लिए भी फायदेमंद होता है। पालक में मौजूद ओमेगा 3 एस और फोलेट होते हैं जो मसल्स बनाने के साथ ही ह्रदय की बीमारियों और रक्त संचार के सही रखता है। इसलिए पुरुषों को रोज कम से कम एक कप ताजे पालक का सेवन जरूर करना चाहिए।

 
विज्ञापन

3 of 5
डार्क चाकलेट
बहुत से पुरुषों को चाकलेट खाना पसंद नहीं होता है लेकिन इसका सेवन करने से आपके रक्तचाप नियंत्रित रहता है जिसका सकारात्मक प्रभाव कोलेस्ट्रॉल पर पड़ता है। इसके साथ ही चॉकलेट दिमाग में रक्त प्रवाह को बढ़ाने में मदद करती है।

 

4 of 5
ग्रीन टी
ग्रीन टी का सेवन करने से केवल वजन ही नहीं कम नहीं होता है बल्कि इसका नियमित सेवन बहुत सी बीमारियों के लड़ने में भी मदद करता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : pixa
ब्लूबेरी
ब्लूबेरी में उच्च मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट होता हैं जो शरीर को उम्र के साथ होने वाली याद्दाश्त से संबंधित समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। ब्लूबेरी में अच्छी मात्रा में फाइबर और विटामिन ए और सी होता है जो कार्डियो से जुड़ी समस्याओं को हल करने में मदद करता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें