थाई ग्रीन करी सब्जियों का एक बेहद अच्छा मिश्रण है।थाई ग्रीन करी में कई तरह की सब्जियों का इस्तेमाल किया जाता है। इसलिए यह खाने में बेहद स्वादिष्ट होती है। अगर आप भी इस थाई ग्रीन करी का लुफ्त उठाना चाहते हैं तो जानें इसे बनाने की विधि।
विज्ञापन
2 of 4
थाई ग्रीन करी
- फोटो : social media
आवश्यक सामग्री
आवश्यकतानुसार तेल
100 ग्राम पनीर
2 मध्यम शिमला मिर्च
1छोटा पैकेट मशरुम
मटर
नारियल का दूध
फूल गोभी के फूल
बेबी कॉर्न
स्वादनुसार नमक
स्वादनुसार चीनी
विज्ञापन
3 of 4
थाई ग्रीन करी
- फोटो : social media
ग्रीन करी पेस्ट
हरे चाय की डंडिया
1छोटा चम्मच धनिया पाउडर
1छोटा चम्मच जीरा पाउडर
स्वादनुसार नमक
1छोटी प्याज
1छोटा लहसुन
हरा धनिया
4 हरी मिर्च
ताज़ी पीसी काली मिर्च
अदरक के टुकड़े
नींबू का रस
कसा हुआ नींबू का छिलका
थाई ग्रीन करी बनाने की विधि
सबसे पहले 2 कप पानी में ग्रीन करी पेस्ट की सारी सामग्री डालकर मिक्सी में पीस लें।इसके बाद इस पेस्ट को तेल में 1 मिनट तक पकाएं।अब इसमें उबली हुई शिमला मिर्च , बेबी कॉर्न , मटर , फूलगोभी और मशरुम डाल कर अच्छे से पका लें। जब यह पक जाए तब इसमें पनीर के कटे हुए टुकड़े डाल लें। अब इसमें नारियल का दूध और स्वादनुसार नमक और चीनी डालकर सारी सब्जियों को 2 मिनट तक पका लें। इसे आप चावल के साथ गर्म-गर्म परोस लें।