फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नन्हे मेहमान की अगर घर में हो रही हैं प्लानिंग, तो आज ही डाइट में शामिल करें ये 5 चीजें

Wed, 05 Dec 2018 10:13 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
1
अगर आप भी बच्चा प्लान करने का सोच रहे हैं तो आप और आपके पार्टनर को अपने खान-पान पर खास तवज्जो देनी चाहिए। क्योंकि हमारे शरीर में कुछ तत्वों की कमी के कारण फर्टिलिटी पर बुरा असर पड़ता है। तो अगर चाहती हैं कि आपका हष्ट पुष्ट बच्चा पैदा हो तो अपनी डाइट में कुछ बदलाव करें। आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे जिन्हें अपनी डाइट में शामिल करें, क्योंकि ये पुरुषों का स्पर्म काउंट और महिलाओं की फर्टिलिटी बढ़ाने में कारगर होते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
banana face mask
केला
अगर केला नहीं खाते हैं तो आज से खाना शुरू कर दें। यह उस हार्मोन को नियंत्रित करता है जो गर्भधारण करने में मददगार होता है। इसके साथ ही यह B6 विटामिन की कमी को दूर करता है। बता दें, इस विटामिन की कमी से स्पर्म तेजी से नहीं बन पाते।
विज्ञापन

3 of 6
broccoli
ब्रॉकली
ब्रॉकली में विटामिन सी होता है जो पुरुषों में स्पर्म क्वालिटी को बढ़ाने में असरदार होता है।

4 of 6
olive oil
जैतून का तेल
जैतून का तेल शरीर में इंसुलिन की मात्रा को सही रखता है। इसके साथ ही यह जलन-सूजन भी कम करता है और ये दोनों ही चीजें शारीरिक कमजोरी दूर करने के लिए बहुत जरूरी हैं। तो आज से ही इस तेल का इस्तेमाल करना शुरू कर दें।
विज्ञापन

5 of 6
फ्रेश आॅरेंज ज्यूस
खट्टे फल
खट्टे फल जैसे नींबू, संतरे में विटामिन सी होता है, जो पुरुषों में स्पर्म काउंट बढ़ाता है। साथ ही स्पर्म ज्यादा तेजी से अंडे की तरफ जाते हैं। इसलिए अगर आप बच्चा प्लान कर रहे हैं तो इसे अपनी डाइट में  जरूर शामिल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ef - फोटो : getty images
मटर
जिंक से भरपूर मटर एस्ट्रोजेन और प्रोजेस्टेरॉन हार्मोन्स को बैलेंस करता है, जो इनफर्टिलिटी को कम करता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें