फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिट रहने के लिए इस 5 रुपए की चीज को डाइट में जरूर शामिल करते हैं बॉलीवुड सेलिब्रिटी, आप भी ना चूकिए

Tue, 04 Dec 2018 01:16 PM IST
लाइफस्टाइल डेस्क , अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
kareena kapoor - फोटो : file photo
आपके फेवरेट सितारे जिन्हें आप टीवी पर घंटों टकटकी लगाए ये सोचते रहते हैं कि काश आप भी उनकी तरह फिट होते, तो जान लें अब आपकी ये ख्वाहिश जल्द ही पूरी हो सकती है।बस आपको खर्च करने होंगे 5 रुपए। सुनकर हैरान हो रहे होंगे लेकिन यह बात एकदम सच है। बॉलीवुड सितारे अपनी सेहत और फिगर अच्छी रखने के लिए बहुत मेहनत करते हैं। उनका खुद को फिट रखने का तरीका भले ही अलग हो लेकिन उनकी डाइट में एक चीज आम देखी गई है, और वो है अंड़ा। आइए जानते हैं फिट रहने के लिए ये सितारे क्या खाते हैं। 
विज्ञापन

2 of 9
John Abraham
जॉन अब्राहम
जॉन अब्राहम के नाश्ते में 6 अंडे, 4 ब्रेड मक्खन , 10 बादाम, और एक बड़ा गिलास जूस का होता है।अपनी इस डाइट के साथ वो रोजाना कसरत करना कभी नहीं भूलते।
विज्ञापन

3 of 9
मलाइका अरोड़ा - फोटो : file photo
मलाइका अरोड़ा
मलाइका अरोड़ा सुबह नाश्ते में इडली, पोहा, उपमा या फिर दलिया खाती हैं। इसके साथ वो फल लेना कभी नहीं भूलती हैं।

4 of 9
- फोटो : file photo
ऋतिक रोशन
ऋतिक रोशन सुबह नाश्ते में 4 अंडे, 2 ब्राउन ब्रेड, एक प्रोटीन शेक और खूब सारे फ्रेश फ्रूट्स जरूर खाते हैं।
विज्ञापन

5 of 9
kareena kapoor khan
करीना कपूर
करीना कपूर अपने दिन की शुरुआत एक कप कॉफी और एक केला खाकर करती हैं। इसके अलावा वो नाश्ते में दो पराठे और दही भी खा लेती हैं।
विज्ञापन

6 of 9
Salman Khan - फोटो : file photo
सलमान खान
सलमान खान के नाश्ते में अंडे, ब्रेड, मक्खन, मिक्स सब्जियां, रोटी और कम फैट वाला दूध शामिल होता है।
विज्ञापन

7 of 9
Shilpa Shetty - फोटो : file photo
शिल्पा शेट्टी
शिल्पा शेट्टी नाश्ते में एक कटोरी दलिया और चाय लेती हैं। इसके बाद वो कसरत करती हैं। कसरत से लौटने के बाद वो प्रोटीन शेक, खजूर और आठ किशमिश खाती हैं। दोपहर के खाने में वो घी लगी रोटी, सब्जी, चिकन और दाल भी खाती हैं। मीठे में उन्हें कुल्फी या फिर चॉकलेट पसंद है।
 

8 of 9
priyanka chopra - फोटो : instagram
प्रियंका
प्रियंका को घर का खाना बेहद पसंद है। वे मानती हैं कि जो मन करे वो खाओ लेकिन ध्यान रहे कि उतनी ही कसरत भी करो।प्रियंका के दिन की शुरूआत नाश्ते में दो अंडों के साथ होती है। इसके अलावा ब्रेकफास्ट में वो बिना फैट वाला दूध लेती हैं। लंच में वो दाल सब्जियां, दो रोटी और सलाद खाती हैं। 
विज्ञापन

9 of 9
Deepika Padukone
दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण सुबह के नाश्ते में दीपिका उपमा, इडली के साथ दो अंडे और एक गिलास निम्न वसायुक्त दूध का सेवन करती हैं। इससे उनको दिनभर एनर्जी मिलती है और वह फ्रेश दिखती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें