फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sooji Appe Recipe: नाश्ते में बनाकर परोसें स्वादिष्ट सूजी के अप्पे, बनाने की विधि है आसान

Thu, 28 Nov 2024 09:32 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आपको समझ नहीं आ रहा कि नाश्ते में क्या बनाएं तो आप झटपट सूजी के अप्पे तैयार करा सकती हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
नाश्ते में बनाकर परोसें स्वादिष्ट सूजी के अप्पे - फोटो : instagram
Sooji Appe Recipe: महिलाएं चाहे घरेलू हों या फिर कामकाजी, हर किसी के जहन में ये सवाल घूमता ही रहता है कि वो ऐसा क्या अलग खाने और नाश्ते में बनाएं, जिसे उनके परिवार वाले आराम से खा लें। खासतौर पर अब जब मौसम भी ठंडी का चल रहा है, तो ऐसे मौसम में तो कुछ न कुछ चटपटा खाने का मन हर किसी का करता है। वैसे तो बाजार में कई तरह के नाश्ते मिल जाते हैं, पर इन्हें आप हर रोज नहीं खा सकते। ये शरीर के लिए काफी नुकसानदायक होते हैं।

ऐसे में हम आपको दक्षिण भारत के ऐसे पकवान के बारे में बताने जा रहे हैं, जो खाने में भी स्वादिष्ट होता है और इसे बनाने के लिए आपको ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ेगी। अगर आपको समझ नहीं आ रहा कि नाश्ते में क्या बनाएं तो आप झटपट सूजी के अप्पे तैयार करा सकती हैं। ये काफी आसानी से बन जाते हैं, तो चलिए आपको इसकी रेसिपी बताते हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
नाश्ते में बनाकर परोसें स्वादिष्ट सूजी के अप्पे - फोटो : instagram
सूजी के अप्पे बनाने का सामान
  • 1 कप सूजी 
  • 1 कप दही
  • 1/2 कप पानी
  • 1 छोटा प्याज ( ये वैकल्पिक है)
  • 1 गाजर
  • 1 हरी मिर्च
  • 1/4 कप धनिया पत्ती
  • नमक स्वादानुसार
  • 1/2 राई
  • 8-10 कड़ी पत्ते
  • 2 चम्मच तेल (तड़के के लिए)
  • तेल (अप्पे पैन में लगाने के लिए)
  • 1/2 चम्मच बेकिंग सोडा 
विज्ञापन

3 of 6
नाश्ते में बनाकर परोसें स्वादिष्ट सूजी के अप्पे - फोटो : instagram
विधि

अप्पे बनाने के लिए आपको सबसे पहले इसका बैटर तैयार करना है। इसके लिए एक कटोरे में सूजी लेकर उसमें बराबर मात्रा में दही डालें। अब अगर ये गाढ़ा लगे तो इसमें थोड़ा सा पानी मिलाकर बैटर तैयार करें। अब इसे तकरीबन आधे घंटे के लिए भिगो कर रखें।  

4 of 6
नाश्ते में बनाकर परोसें स्वादिष्ट सूजी के अप्पे - फोटो : instagram
जब सूजी फूल जाए तो इसमें कटी हुई सभी सब्जियां मिक्स करें। इसके बाद स्वाद के अनुसार नमक डालकर इसे तैयार करें।
विज्ञापन

5 of 6
नाश्ते में बनाकर परोसें स्वादिष्ट सूजी के अप्पे - फोटो : instagram
अब आपको बैटर का तड़का तैयार करना है। इसके लिए एक छोटे पैन में 2 चम्मच तेल गर्म करें। उसमें राई डालें। जब राई चटकने लगे तो उसमें कड़ी पत्ते डालें। इसे कुछ सेकंड तक भूनने के बाद तड़के को बैटर में मिलाएं और अच्छी तरह मिक्स करें। अंत में इसमें बेकिंग सोडा डालें और हल्के हाथों से मिलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
नाश्ते में बनाकर परोसें स्वादिष्ट सूजी के अप्पे - फोटो : instagram
अब पैन को गर्म करके उसमें ब्रश की मदद से तेल लगाएं। तेल लगाने बाद पैन के हर खांचे में बैटर को चम्मच की मदद से भरें। आखिर में पैन को ढककर मध्यम आंच पर पकाएं। जब ये सुनहरा होकर पक जाए तो इसे निकालकर नारियल की चटनी या अपनी पसंदीदा चटनी के साथ परोसें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें