फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं के आटे से बनाएं चकली, चाय के साथ इस नमकीन का नहीं है कोई तोड़

Mon, 10 Feb 2020 08:31 AM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
चकली - फोटो : सोशल मीडिया
आजकल का जमाना पिज्जा और बर्गर का है। बच्चों से लेकर बड़ों तक की यह धारणा बनने लगी है फास्ट फुड रोटी की जगह ले सकते हैं, लेकिन यह उनकी गलतफहमी है। रोटी का स्थान सिर्फ रोटी ही ले सकती है और भोजन में वह सर्वोपरि है। कारण यह है कि वह शुद्ध आटे से बनाई जाती है। उसे बनाने का तरीका भी वैज्ञानिक है। हालांकि गेंहू के आटे का इस्तेमाल कर आप कुछ अच्छा सा नमकीन (नाश्ता) भी तैयार कर सकते हैं। आज हम आपको गेंहू के आटे से बनने वाली चकली के बारे में बताएंगे जो देखने में गोल और स्वाद में कुरकुरी होती है।
विज्ञापन

2 of 4
चकली - फोटो : सोशल मीडिया
सामाग्री

250 ग्राम गेहूं का आटा 
02 चम्मच सफेद तिल
तलने के लिए तेल
नमक स्वादानुसार
लाल मिर्च स्वादानुसार
विज्ञापन

3 of 4
चकली - फोटो : सोशल मीडिया
ऐसे बनाएं
सबसे पहले आटा लेंगे और उसे एक साफ कपडे़ के ऊपर रख लें। फिर उसे पोटली की तरह बना लें। अब गैस पर स्टीमर रख दें। उसमें एक गिलास पानी डालकर एक चलनी रख देंगे। इसके बाद उसके ऊपर पोटली को रख दें। अब स्टीमर को ढक दें। दो मिनट फुल गैस पर रखें, फिर गैस आठ मिनट के लिए धीमी कर दें। इसके बाद गैस बंद कर दें और स्टीम को अपने आप निकलने दें। ढक्कन खोलकर पोटली को बाहर निकाल दें और उसे ठंडा होने दें। 
विज्ञापन

4 of 4
चकली - फोटो : सोशल मीडिया
अब आटे को बेलन से चूरा करें। इसके बाद आटे को चलनी से छान लें और उसमें नमक, तिल और लाल मिर्च डालें। आटे को पानी से गूंद लें। आटा थोड़ा सख्त गूंदें। अब आटे को चकली मशीन में भरकर चकली बना लेंगे। चकली को तेल में डालकर फ्राई कर लें। आंच मध्यम रखें और उसे सुनहरी होने तक तलें। अब तैयार है गेहूं के आटे की बनी स्वादिष्ट चकली। ठंडा होने पर आप इसे एयर टाइट कंटेनर में भरकर स्टोर भी कर सकती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें