फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडा फ्रेश है या नहीं, इन तरीकों से लगाएं पता

Sun, 14 Jul 2019 03:17 PM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
egg - फोटो : max pixel
जब भी हम बाजार से कोई सामान खरीदते हैं तो सबसे पहले उसकी एक्सपायरी डेट जरूर देखते हैंं। इससे हमें मालूम होता है कि हम जो सामान खरीद रहे हैं वो कब बना है और कब तक इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। बहुत सारी चीजें बाजार में ऐसी मिलती हैं, जिनकी एक्सपायरी डेट नहीं होती। 
विज्ञापन

2 of 6
egg - फोटो : file photo
हम सभी जानते हैं अंडा एक निश्चित समय के बाद खराब हो जाता है, लेकिन इसकी कोई एक्सपायरी डेट नहीं होती। बता दें, फ्रिज में न रखे हुए अंडों की उम्र सात से दस दिन होती है और जबकि फ्रिज में इन्हें 30 दिन तक रखा जा सकता है।
विज्ञापन

3 of 6
egg - फोटो : file photo
अंडों को लंबे समय तक सही रखने के लिए उन्हें फ्रिज में कार्टन के साथ ही रखना चाहिए। ऐसा करके उनका तापमान एक समान बना रहता है। आइए जानते हैं कुछ टिप्स, जिनसे आप अंडा खरीदते वक्त पता लगा पाएंगे कि अंडा फ्रैश है या नहीं?

4 of 6
egg
अंडे की फ्रेशनेस को पता लगाने के लिए आपको फ्लोटिंग टेस्ट करना होगा। इसमें अंडे को बिना फोड़े ठंडे पानी से भरे बर्तन में डालना होगा। अगर अंडा नीचे डूब जाए और किनारे पर सीधा लेट जाए तो इसका मतलब है कि अंडा फ्रेश है।
विज्ञापन

5 of 6
egg
पानी में नीचे जाकर अगर अंडा खड़ा हो जाता है, तो इसका मतलब है कि अंडा कुछ दिन पुराना है लेकिन आप अभी इसे खा सकते हैं। वहीं अगर अंडा पानी की सतह पर तैरने लगे तो इसका मतलब है कि ये खराब हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
egg
खराब अंडों को ऐसे करें इस्तेमाल
-खराब अंडों को आप अपने पौधों में फर्टिलाइजर के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं।
-आप इन अंडों को अपने बालों पर भी हेयर मास्क की तरह लगा सकती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें