"खइके पान बनारस वाला....खुल जाए बंद अकल का ताला" ये गाना ज्यादातर बनारस की सभी पान की दुकानों पर बजता रहता है। अगर आप सोचते हैं कि बनारस का पान इस गाने से फेमस हुआ है तो आप गलत हैं। बनारसी पान मुगलों के समय से खूब प्रचलित है। यूं तो बनारस में आपको हर गली के नुक्कड़ और चौराहे पर पान की दुकान मिल जाएगी, लेकिन इनमें कुछ दुकानें ऐसी हैं, जिनकी चर्चा विदेशों तक है। भारत ही नहीं पूरी दुनिया में लोग इसके कायल हैं और दूर-दूर से आकर इसका स्वाद चखते हैं।
विज्ञापन
2 of 8
banarasi paan
- फोटो : Instagram
आखिर बनारसी पान क्या है?
बनारस में पान प्यार, खुशी और मेजबानी की निशानी माना जाता है। पुराने समय से ही बनारस के लोग अभिवादन के तौर पर पान परोसते हैं। बनारस के पनवाड़ी इसे ताजा तैयार करते हैं, जिस वजह से इसे खास माना जाता है। अपनी आंखों के सामने परफेक्ट पान बनता देख एक अच्छा अहसास होता है। इसके अलावा पान बनाने वाले जिस प्यार के साथ उसे बनाते हैं वो देखने लायक होता है। आइए जानते हैं बनारस के कुछ फेमस पान भण्डार के बारे में...
विज्ञापन
3 of 8
banarasi paan
- फोटो : instagram
कृष्णा पान भण्डार
100 साल से भी पुरानी पान की ये दुकान बनारस के नदेसर इलाके में है और कई पीढ़ियों से चल रही है। यहां कई तरह के पान मिलते हैं, लेकिन छोटी पत्ती वाले पान की डिमांड सबसे ज्यादा है। इस दुकान पर रानी विक्टोरिया से लेकर पंडित जवाहर लाल नेहरू, अटल बिहारी वाजपेयी तक पान का स्वाद चख चुके हैं। इस दुकान पर आप मीठे, जर्दा और सादे पान का स्वाद ले सकते हैं। यहां पान बनाने के लिए बाजार के जर्दे का इस्तेमाल नहीं किया जाता। ये खुद घर पर ही जर्दा तैयार करते हैं, जिसमें नशा बहुत कम होता है। इन पान की कीमत 5 रुपये से लेकर 20 रुपये तक है। एक स्पेशल गिल्लौरी पान भी है, जो 50 रुपये में मिलता है।
4 of 8
banarasi paan
- फोटो : instagram
गामा पान भंडार
गामा पान भंडार बनारस के गदौलिया में है। यह दुकान 70 वर्ष पुरानी है। यहां आपको सभी तरह के पान मिलेंगे। दूर-दूर से लोग इसका स्पेशल गिल्लौरी पान खाने आते हैं।
विज्ञापन
5 of 8
banarasi paan
- फोटो : Instagram
केशव ताम्बूल भण्डार, लंका
बनारस के फेमस लंका चौराहे में केशव ताम्बूल भण्डार 60 वर्ष पुरानी पान की दुकान है। इस दुकान पर लोग जर्दे वाला पान और मीठा पान बहुत चाव के साथ खाते हैं। यहां सादा पान 6 रुपये और जर्दा पान 10 रुपये में मिलता है। वहीं मीठे पान की कीमत 15 रुपये है। इस दुकान का पान अमिताभ बच्चन, अमित शाह और मुलायम सिंह जैसी कई बड़ी हस्तियों ने चखा है।
विज्ञापन
6 of 8
banarasi paan
- फोटो : instagram
दीपक ताम्बूल भण्डार, विश्वनाथ गली
पान की ये फेमस दुकान लगभग 150 साल पुरानी है। ये दुकान मोहनलाल पान वाले के नाम से ज्यादा फेमस है। फिलहाल इसे चौथी पीढ़ी संभाल रही है। इनके मघई, जगन्नाथी, देशी और सांची पान बहुत फेमस हैं, लेकिन सबसे ज्यादा डिमांड मगही पान की है।
विज्ञापन
7 of 8
banarasi paan
- फोटो : instagram
सतीश ताम्बूल भण्डार, नदेसर
पान की यह दुकान करीब 70 साल पुरानी है। इस दुकान पर शाहरुख खान अपनी फिल्म 'जब हैरी मेट सेजल' के प्रमोशन के दौरान पहुंचे थे। सतीश ने इसके बाद से अपने मीठे पान का नाम शाहरुख खान रख दिया है। वह इस पान को 35 रुपये में बेचते हैं।
बनारस में कई तरह के पान मिलते हैं और हर पान की अपनी एक खासियत है। देश-विदेश से आए लोग अपनी पसंद के हिसाब से इसका चुनाव करते हैं। पान के शौकीन लोगों के दिलों में इन अलग-अलग पान ने अपनी एक खास जगह बना ली है। आइए जानते हैं कितने तरह के होते हैं बनारसी पान-
बनारसी सादा पान: सादा और स्वादिष्ट का मेल है बनारसी सादा पान। इस पान को बनारस में सबसे ज्यादा खाया जाता है। हर उम्र के लोग इसे पसंद करते हैं। बनारसी मीठा पान: एक भीनी महक के साथ मीठा स्वाद का कॉम्बीनेशन है बनारसी मीठा पान। ज्यादातर युवा इसे खाना पसंद करते हैं। बनारसी पंचमेवा पान: अपने नाम की तरह ही है ये पान। पंच मेवों के साथ मसालों का फ्लेवर वाला ये पान किसी खास मौके पर ट्रीट में खिलाया जाता है। बनारसी जर्दा पान: भारतीय मसालों के साथ मिंट फ्लेवर का कॉम्बीनेशन है ये पान जो आपकी सांसों में भी समा जाएगा। बनारसी गुलाब पान: फ्रेश, गुलकंद की भीनी-भीनी खुशबू और मिठास के साथ कुछ फ्रूटी सिरप आपको मजा आ जाएगा। बनारसी केसर पान: केसर का रसीला स्वाद और साथ में इलायची स्वाद के साथ-साथ आपकी सारी थकान दूर कर देगा। बनारसी नवरत्न पान: गुलकंद, मिंट, इलायची, सौफ और बहुत सारी चैरी को पान के पत्ते में लपेटकर खाने का जो मजा है वो आप कभी नहीं भूल पाएंगे। बनारसी राजरत्न पान: जब बात क्लास की हो तो बनारसी राजरत्न पान सबको पीछे छोड़ता है। इसका टेस्ट भी इसके नाम की तरह रॉयल है। बनारसी अमावात पान: खट्टे और मीठे का कॉम्बीनेशन है बनारसी अमावात पान। आम पापड़ इस पान को खास बनाता है। बनारसी पान गिल्लोरी: ये पान काफी हद तक बनारसी मीठे पान जैसा ही होता है। बस इसमें कुछ मेवों के साथ गुलकंद मिलाया जाता है।