Recipe Without Oil: बारिश के मौसम में चटाकेदार खाना खाने का मन तो हर किसी का करता है, लेकिन सेहत को देखते हुए ज्यादातर लोग आज के समय में ज्यादा तला-भुना खाने से बचते हैं। वैसे तो बाजार में नाश्ते के ऐसे विकल्प आने लगे हैं, जिन्हें बनाने में एक बूंद तेल इस्तेमाल नहीं होता, पर रोज-रोज बाजार का खाना भी सेहत के लिए अच्छा नहीं होता।
ऐसे में अगर आप बिना तेल का इस्तेमाल किए स्वादिष्ट नाश्ता बनाना चाहते हैं तो यहां हम आपको इसके कुछ विकल्प बताने जा रहे हैं। यहां हम आपको कुछ ऐसे चटपटे स्नैक्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो खाने में भी स्वादिष्ट होते हैं और इनको खाकर आपकी सेहत पर भी असर नहीं पड़ेगा। इस लिस्ट में कई पकवान तो ऐसे हैं, जिनका नाम सुनकर ही आपके मुंह में पानी आ जाएगा। तो आइए आपको भी इन स्वादिष्ट स्नैक्स के बारे में बताते हैं।