Healthy Drink Recipe: आजकल की बिगड़ी हुई लाइफस्टाइल के बीच अपनी सेहत का ध्यान रखना काफी मुश्किल हो जाता है। दरअसल, लोग नौकरी और पढ़ाई की आपाधापी में इतना व्यस्त हो गए हैं कि उन्हें अपनी सेहत का ध्यान रखने का समय ही नहीं मिल पाता।
यदि आप भी उन्हीं लोगों में हैं, जिनके पास सेहत का ध्यान रखने का समय नहीं है तो यहां हम आपको एक ऐसी जूस की रेसिपी बताने जा रहे हैं, जो सेहत के लिए काफी लाभदायक है। हम यहां बात कर रहे हैं चुकंदर के जूस की, जिसको पीने से शरीर की कई परेशानियां दूर होती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि चुकंदर में कई अनगिनत पोषक तत्व पाए जाते हैं।
अगर आप घर पर कुछ हेल्दी और स्वादिष्ट पेय पदार्थ बनाना चाहते हैं तो चुकंदर का जूस बनाकर खुद भी सकते हैं और अपने परिवारवालों को भी पिला सकते हैं। सिर्फ चुकंदर का जूस पीने में काफी अजीब लगता है, ऐसे में हम आपको अलग तरह से जूस बनाने का तरीका बताएंगे।
विज्ञापन
2 of 6
चुकंदर का जूस
- फोटो : Freepik.com
चुकंदर का जूस बनाने का सामान
2-3 मध्यम आकार के चुकंदर
1 गाजर
1 सेब
1 इंच अदरक का टुकड़ा
आधा नींबू का रस
स्वाद के लिए नमक
पानी
विज्ञापन
3 of 6
चुकंदर का जूस
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विधि
चुकंदर का जूस बनाने के लिए सबसे पहले चुकंदर, गाजर और सेब को धोकर छील लें और छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। अगर आप अदरक का उपयोग कर रहे हैं तो उसे भी छीलकर छोटे टुकड़ों में काट लें। अदरक का इस्तेमाल पूरी तरह से आप पर निर्भर करता है।
4 of 6
चुकंदर का जूस
- फोटो : iStock
अब जूसर में कटे हुए चुकंदर, गाजर, सेब और अदरक डालें। यदि आप चाहें तो थोड़ा पानी भी मिला सकते हैं ताकि जूस थोड़ा पतला हो सके। वरना बिना पानी के भी जूस तैयार कर सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 6
चुकंदर का जूस
- फोटो : iStock
अब जूसर को चालू करें और सभी सामग्री का रस निकालें। इसे निकालकर छलनी की मदद से छान लें। ताकि बीच-बीच में किसी भी चीज के तिनके स्वाद को खराब न करें।
अब जब जूस तैयार हो जाए, तो उसमें आधा नींबू का रस मिलाएं। नींबू के रस के अलावा इस जूस में स्वादानुसार थोड़ा सा नमक मिला सकते हैं। बस आपका ये स्वादिष्ट और पौष्टिक जूस तैयार है। इसे अपने परिवारवालों को परोसें और खुद भी पिएं।