Cooking Tips: गर्मी के मौसम में ज्यादातर डॉक्टर करेला खाने की सलाह देते हैं। करेले में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए फायदेमंद रहते हैं। कई बीमारियों में करेले का सेवन किया जाता है। करेला एक ऐसी सब्जी है, जिसे सही तरह से बनाना काफी जरूरी होता है। वैसे तो करेला खाने में काफी स्वादिष्ट लगता है, लेकिन अगर इसे सही से न बनाया जाए तो इसका स्वाद काफी कड़वा हो जाता है।
बड़े लोग तो फिर भी एक बार को ये सोचकर करेले खा लें, कि ये सेहत के लिए लाभदायक होते हैं, लेकिन बच्चों के खाने को लेकर काफी नखरे होते हैं। अगर आप भी इस बात से परेशान हैं, कि करेला बनाते वक्त ये कड़वे रह जाते हैं, तो ये लेख आपके लिए है। इसमें हम आपको कुछ ऐसी टिप्स बताने जा रहे हैं, जिनको फॉलो करने के बाद करेले की सब्जी का कड़वापन दूर हो जाएगा।