फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या सर्दी में दही खाना सेहत को नुकसान पहुंचाता है?

Sat, 07 Dec 2019 09:59 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
दही खाना बहुत से लोगों को पसंद होता है। रायता हो या लस्सी हर तरीके से इसे खा सकते हैं। साथ ही दही खाने से शरीर को बहुत से फायदे भी होते हैं। लेकिन अक्सर दही को सर्दियों के मौसम में खाने के लेकर लोगों के मन में दुविधा रहती है। कुछ को लगता है कि दही नुकसान करेगी जबकि कुछ कहते हैं कि ऐसा नहीं है। तो चलिए जानें कि आयुर्वेद के अनुसार सर्दियों में दही खाना सेहत के लिए सही है या नहीं। 
विज्ञापन

2 of 4
आयुर्वेद के विशेषज्ञों के अनुसार सर्दियों के मौसम में दही खाने से शरीर में कफ दोष की वृद्धि होती है। क्योंकि दही खाने से गले में बलगम बनने लगता है और सर्दी-खांसी की परेशानी बढ़ जाती है। इसके साथ ही जिन लोगों का इम्यूनिटी सिस्टम कमजोर हो या फिर जो अस्थमा या साइनस की परेशानी से गुजर रहें हों उनको आयुर्वेद के अनुसार दही का सेवन नहीं करना चाहिए खासतौर पर रात में तो बिल्कुल भी नहीं।

 
विज्ञापन

3 of 4
जबकि दही में मौजूद कई तरह के पोषक पदार्थ जैसे कैल्शियम, विटामिन बी12 और फास्फोरस होते हैं। जिसकी मदद से शरीर का इम्यूनिटी सिस्टम बढता है। दही खाने से आंतों में हेल्दी बैक्टीरिया पहुंचने में मदद मिलती है जो कि खाने को पचाने में मदद करते हैं। इसलिए दही खाना सर्दियों में भी फायदेमंद होता है। हांलाकि जिनको सांस से जुड़ी बीमारियां हो उनको शाम 5 बजे के बाद दही खाने से बचना चाहिए।

 
विज्ञापन

4 of 4
वैसे तो सर्दियों में कुछ पत्तेदार सब्जियां आती हैं जिनका रायता बेहद स्वादिष्ट होता है। लेकिन दही खाने को लेकर हर कोई अलग राय देता है। अगर आप सर्दियों में दही खाना चाहते हैं और चाहते हैं कि सर्दी खांसी न हो तो इसका सबसे अच्छा तरीका है कि दही कमरे के तापमान पर ही हो। बहुत ठंडी दही न खाएं। साथ ही संभव हो तो ताजी दही खाएं, तुरंत जमाकर अगले दिन ही खाने की कोशिश करें। अगर आप दही खाने में ये सावधानी रखेंगे तो सर्दियों में भी गुणकारी दही केवल फायदा ही पहुंचाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें