जलेबी का नाम सुनकर ही मुंह में पानी आ जाता है। जलेबी मैदे की हो, उड़द की दाल की हो, मूंग दाल की हो या फिर ब्रेड की, चाशनी में डूबी जलेबी भला किसे अच्छी नहीं लगती। क्या आपने सेब की जलेबी खाई है? आज हम आपको बताने जा रहे हैं, इसी की रेसिपी:
विज्ञापन
2 of 4
apple
- फोटो : pixa
सामग्री
2 सेब ( छीले और पतले छल्लों में कटे हुए)
3 कप मैदा
दो चम्मच चीनी
दो बड़ा चम्मच तेल
1 कप पानी
एक चौथाई चम्मच नींबू का रस
एक चौथाई चम्मच इलायची पाउडर
1/2 कटोरी कटे हुए काजू
गुलाब की कुछ पत्तियां
विज्ञापन
3 of 4
apple jalebi
- फोटो : Instagram
बनाने की विधि
सबसे पहले हम जलेबी बनाएंगे। इसके लिए एक चौथाई गर्म पानी में चीनी डालकर घोल लें और इसे कुछ समय के लिए अलग रख दें।
अब एक बर्तन लीजिए उसमें मैदा, तेल की कुछ बूंदे और तैयार चीनी का घोल डालकर बैटर तैयार कर लें। आपका बैटर तैयार है इसे साइड रख दें।
अब हम चाशनी की तैयारी करेंगे। इसके लिए आप चीनी और पानी को उबाल लें। जब इसमें उबाल आने लगे तो आंच को मंदी कर दें।
अब इसमें नींबू का रस, इलायची पाउडर मिलाएं और इसे तब तक उबलने दें जब तक एक तार की चाशनी बनकर न तैयार हो जाए।