Sharad Purnima 2024 Falahari Kheer Recipe in Hindi: आज यानी 16 अक्तूबर 2024 को शरद पूर्णिमा का त्योहार मनाया जा रहा है। पूर्णिमा पर आसमान में पूरा चांद निकलता है, वहीं शरद पूर्णिमा को लेकर मान्यता है कि इस रात आसमान से अमृत ओस की बूंद बनकर गिरता है। ऐसे में धार्मिक परंपराओं के मुताबिक शरद पूर्णिमा की रात खीर बनाई जाती है। नए चावल से तैयार खीर को खुले आसमान के नीचे रखा जाता है। रातभर ओस की बूंदों के रूप में अमृत वर्षा खीर पर पड़ती है। वहीं अगले दिन परिवार समेत खीर का सेवन किया जाता है।
कुछ लोग शरद पूर्णिमा के मौके पर उपवास करते हैं। वहीं 17 अक्तूबर को बृहस्पतिवार है, इस दिन भी लोग उपवास करते हैं। ऐसे में शरद पूर्णिमा के मौके पर तैयार की गई चावल की खीर उपवास में नहीं खा पाते। अगर आप या आपके परिवार में कोई सदस्य व्रत है, तो शरद पूर्णिमा के मौके पर फलाहारी खीर बनाकर खिला सकते हैं।
यहां फलाहारी खीर में मखाने की खीर बनाने की आसान विधि बताई जा रही है, जिसे अपनाकर कुछ ही मिनटों में झटपट खीर तैयार की जा सकती है।