फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sharad Purnima 2024: आसान विधि से तैयार करें शरद पूर्णिमा की खीर, कभी भूल नहीं पाएंगे इसका स्वाद

Wed, 16 Oct 2024 08:09 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

शरद पूर्णिमा के दिन खीर बनाने का रिवाज है। ऐसे में हम आपको खास तरह की चावल की खीर बनाना सिखाएंगे। 
विज्ञापन
1 of 6
शरद पूर्णिमा की खीर - फोटो : अमर उजाला
Sharad Purnima 2024: हिंदू धर्म के त्योहारों का अपना अलग महत्व है। शारदीय नवरात्रि के बाद से ही त्योहारों की तो जैसे झड़ी लग जाती है। नवरात्रि और दशहरे के तुरंत बाद शरद पूर्णिमा आती है। हर साल शरद पूर्णिमा अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को मनाई जाती है। इस साल ये तिथि 16 अक्तूबर को पड़ रही है, इसलिए शरद पूर्णिमा का त्योहार भी 16 अक्तूबर को ही मनाया जाएगा।

मान्यताओं के अनुसार, इस दिन धन की देवी माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा करने की परंपरा है। शरद पूर्णिमा की रात बहुत खास मानी जाती है। इस दिन खीर बनाने की परंपरा है। ऐसे में हम आपको आज खीर बनाने की सही विधि बताने जा रहे हैं, ताकि आप भी शरद पूर्णिमा के दिन स्वादिष्ट खीर बना सकें। अगर खीर सही तरह से बनी हो, तो इसका स्वाद भी कई गुना बढ़ जाता है। तो चलिए आपको खीर बनाना सिखाते हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
शरद पूर्णिमा की खीर - फोटो : Adobe stock
खीर बनाने का सामान
  • 1/4 कप बासमती चावल 
  • 1 लीटर दूध (फुल क्रीम)
  • 1/4 से 1/3 कप चीनी 
  • 4-5 हरी इलायची (दरदरी पीसी हुई)
  • 10-12 काजू (कटे हुए)
  • 10-12 बादाम (कटे हुए)
  • 10-12 किशमिश 
  • 8-10 पिस्ता (कटे हुए)
  • केसर के धागे 
 
विज्ञापन

3 of 6
शरद पूर्णिमा की खीर - फोटो : Adobe stock
विधि

चावल की खीर बनाने के लिए सबसे पहले दूध को लेकर एक मोटे तले के बर्तन में उबालें। जब दूध उबलने लगे, उसमें भीगे हुए चावल डालें। अब इसे धीमी आंच पर पकने दें। चावलों को आपको लगातार लगाते रहना है, ताकि ये बर्तन के नीचे लगे नहीं। धीमी आंच पर इन चावलों को दूध में पकने दें।

4 of 6
शरद पूर्णिमा की खीर - फोटो : instagram
जब चावल गलने लगें और दूध गाढ़ा हो जाए तो इसमें पिसी हुई चीनी और इलायची डालें। चावलों का गलने में लगभग 30-40 मिनट का समय लग सकता है। चीनी डालने के बाद खीर को लगातार चलाते रहें, वरना इसके जलने का डर लगेगा।
विज्ञापन

5 of 6
शरद पूर्णिमा की खीर - फोटो : instagram
जब चीनी घुलने जाए तो अब इसमें कटे हुए काजू, बादाम और किशमिश डालें। स्वाद के अनुसार केसर और पिस्ता भी डाल सकते हैं। इसे 5-10 मिनट और पकाएं ताकि सूखे मेवे भी अच्छे से खीर में मिल जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
शरद पूर्णिमा की खीर - फोटो : instagram
जब खीर अच्छी तरह से गाढ़ी हो जाए और सूखे मेवे भी पक जाएं, तब गैस बंद कर दें। अब शरद पूर्णिमा की खीर तैयार है। इसका भोग आप लगा सकते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें