सावन के महीने का दूसरा सोमवार आने वाला है। ऐसे में अगर आप फलाहार में कुछ स्नैक्स बनाने वाली हैं। तो उसके साथ मूंगफली की चटनी स्वादिष्ट लगेगी। मूंगफली फलाहारी होती है और व्रत में खाई जाती है। इसे खाने के लिए ज्यादातर लोग मूंगफली को भून लेते हैं। या फिर मूगफली की चिक्की बनाकर खाते हैं। आप चाहे तो मूंगफली की चटनी को भी ट्राई कर सकती हैं। फलाहारी टिक्की और पकौड़ों के साथ मूंगफली की चटनी का स्वाद लाजवाब लगेगा। वहीं ये चटनी मिनटों में बनकर तैयार हो जाती है। तो चलिए जानें कैसे बनेगी मूंगफली की चटनी।
विज्ञापन
2 of 5
मूंगफली
- फोटो : iStock
मूंगफली की चटनी बनाने की सामग्री
मूंगफली की चटनी बनाने के लिए जरूरत होगी सौ ग्राम मूंगफली के दाने, हरी मिर्च, जीरा चुटकीभर, देसी घी, एक इंच अदरक का टुकड़ा, सेंधा नमक स्वादानुसार।
विज्ञापन
3 of 5
मूंगफली
- फोटो : social media
मूंगफली की चटनी बनाने की विधि
मूंगफली की चटनी बनाने के लिए सबसे पहले पैन को गर्म करें और उसमे जरा सा घी डालें। इस घी में हरी मिर्च को भूनें। हरी मिर्च को निकालकर उसी पैन में मूंगफली को अच्छी तरह से भून लें। जब मूंगफली से सोंधी महक आने लगे तो गैस को बंद कर इसे प्लेट में निकाल लें। मूंगफली को ठंडा हो जाने दे। इसके बाद सारे छिलके को उतार लें।
4 of 5
peanut chutney
ठंडी हो चुकी मूंगफली के छिलके को निकालना आसान होता है। साथ ही मूंगफली भूनते समय इस बात का ध्यान रखें कि घी ज्यादा ना पड़ा हो नहीं तो छिलका चिपक जाएगा और निकालने में दिक्कत होगी। मिक्सी के जार में मूंगफली के साथ भुने हुए हरे मिर्चे को डालें। साथ में जीरा और अदरक को भी शामिल कर लें। महीन पीस कर बाउल में निकाल लें। सेंधा नमक डालकर मिक्स कर लें।