बारिश में नमी का स्तर बढ़ जाता है। लेकिन उमस भरी गर्मी शरीर को बेहाल कर देती है। इसलिए गर्मियों की ही तरह इस मौसम में भी पेय पदार्थों को ज्यादा से ज्यादा मात्रा में पीना चाहिए। जिससे तरोताजगी मिलती रहे। वहीं ये पेय पदार्थ शरीर के वजन को भी कंट्रोल करने में मदद करते हैं। तो चलिए जानें ऐसे ही कुछ डिटॉक्स ड्रिंक की रेसिपी, जो शरीर के विषैले पदार्थों को बाहर निकालकर बॉडी को डिटॉक्स करते हैं।