फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीठे में खाना है कुछ नया तो ट्राई करें साबुदाना फ्रूट बाउल, स्वाद और सेहत का है अनोखा मेल

Mon, 27 Jan 2020 06:06 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 3
- फोटो : social media
मीठा खाना बहुत से लोगों को पसंद होता है। खाने के बाद तो मीठा एक परंपरा है। लेकिन घर में मीठा बनाने के नाम पर हर बार वहीं खीर और सेंवई बनाकर ऊब गए हैं तो इस बार ट्राई करें साबुदाना फ्रूट बाउल। इस खास डेजर्ट से सेहत भी अच्छी होगी और टेस्टी भी होगा। तो चलिए इसे बनाने का तरीका।

 
विज्ञापन

2 of 3
साबुदाना फ्रूट बाउल बनाने की सामग्री
आधा कप साबुदाना, आधा कप नारियल का दूध, तीन बड़े चम्मच कंडेस्ड मिल्क, ड्राई फ्रूट कटे हुए, कटे हुए फल (जिसमें सेब, अनार, संतरा, अन्नास) या फिर अपने पसंद के फल शामिल ले सकते हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
बनाने की विधि
साबुदाने को पानी में भिगो दें। इसके बाद इसे उबाल लें। साबुदाने को उबालने के बाद ठंडे पानी से धो दें। अब एक कड़ाही में कंडेंस्ड मिल्क और नारियल के दूध को डाल कर गरम कर लें। थोड़ी देर चलाने के बाद इसमें साबुदाना डाल कर एक से दो मिनट तक चला लें। जब ये मिक्सचर अच्छे से ठंडा हो जाए तो इसमें सर्व करते समय कटे हुए फल और ड्राई फ्रूट्स डाल दें। अब इसे कटोरियों में निकालकर सर्व करें।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें