गणतंत्र दिवस 2020
बनाने की विधि
सबसे पहले 1 कप सूजी, 1 कप दही, 1 चम्मच अदरक का पेस्ट, स्वादानुसार नमक और जरूरत अनुसार पानी मिलाकर गाढ़ा घोल तैयार कर लें। इस घोल को आधे घंटे के लिए छोड़ दें। इसके बाद इस घोल को 3 अलग-अलग कटोरे में डाल लें। पहले कटोरे के घोल में 1 कप पालक प्यूरी, 1 टेबलस्पून हरा धनिया और बारीक कटी हरी मिर्च डालकर मिक्स करें। दूसरे कटोरे में नारंगी रंग और 1/2 चम्मच लाल मिर्च डालकर मिला लें और तीसरे घोल को सफेद ही रहने दें।