फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Right Way To Make Dal: इस तरह से बनाएंगी अरहर दाल तो फैन हो जाएंगे घरवाले, बार-बार करेंगे डिमांड

Tue, 21 Jan 2025 12:43 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अरहर की दाल भारतीय खाने का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है और यह स्वादिष्ट होने के साथ-साथ पौष्टिक भी होती है। ऐसे में हम यहां आपको ढाबा स्टाइल अरहर की दाल बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
इस तरह से बनाएंगी अरहर दाल तो फैन हो जाएंगे घरवाले - फोटो : अमर उजाला
Right Way To Make Dal: सर्दियों का मौसम चल रहा है। ऐसे में यदि भोजन में गरमा-गरम दाल, रोटी और चावल मिल जाएं तो दिन बन जाता है। भारतीय लोगों के पसंदीदा खानों में दाल, चावल, रोटी सब्जी सबसे अव्वल नंबर पर आता है। इस मौसम में गर्म दाल सेहत के लिए भी अच्छी रहती है। खासतौर पर बात करें अरहर की दाल की तो ये तो बच्चों से लेकर बड़ों तक को खूब पसंद आती है।

लोग तो जब कहीं बाहर भी जाते हैं तो खाने में ढाबा स्टाइल अरहर की डाल की ही डिमांड करते हैं। ऐसे में हम आपको ढाबा स्टाइल दाल बनाने की आसान रेसिपी बताने जा रहे हैं, ताकि आप इसे घर पर बनाकर अपने घरवालों का दिल जीत सकती हैं। इसे बनाना काफी आसान है। बस इसके लिए आपको सही तरीका अपनाना होगा, वरना दाल का स्वाद बिगड़ जाएगा। 
विज्ञापन

2 of 6
अरहर दाल बनाने की सामग्री: - फोटो : instagram
अरहर दाल बनाने की सामग्री:
  
  • तूअर दाल (अरहर दाल) – 1 कप  
  • हल्दी पाउडर – 1/2 छोटा चम्मच  
  • नमक – स्वाद अनुसार  
  • जीरा – 1 छोटा चम्मच  
  • घी या तेल – 1 बड़ा चम्मच  
  • हरी मिर्च – 1-2 (कटी हुई)  
  • अदरक – 1 इंच का टुकड़ा (कसा हुआ)  
  •  लहसुन – 3-4 कलियां (कटी हुई)  
  • टमाटर – 1 (कटा हुआ)  
  • हरा धनिया – सजाने के लिए  
  • लाल मिर्च पाउडर – 1/2 छोटा चम्मच  
  • नींबू 
 
विज्ञापन

3 of 6
अरहर दाल - फोटो : instagram
विधि

अरहर की दाल बनाने के लिए सबसे पहले दाल को अच्छी तरह धोकर एक पैन या प्रेशर कुकर में डालें। फिर उसमें 3 कप पानी और 1/2 छोटा चम्मच हल्दी डालें। प्रेशर कुकर में 2-3 सिटी लगाएं। यदि दाल को पैन में बना रहे हैं तो दाल नरम होने तक उबालें।

4 of 6
अरहर दाल - फोटो : instagram
दाल पकने के बाद, उसे अच्छे से मसल लें ताकि दाल का गाढ़ा और मुलायम पेस्ट तैयार हो जाए। अब एक कढ़ाई में घी या तेल गरम करें। उसमें जीरा डालकर उसे चटकने दें।
विज्ञापन

5 of 6
अरहर दाल - फोटो : instagram
अब कटी हुई हरी मिर्च, अदरक और लहसुन डालें और थोड़ी देर भूनें। फिर टमाटर डालें और उसे नरम होने तक पकने दें। अब स्वाद अनुसार नमक और लाल मिर्च पाउडर डालें।  
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अरहर दाल - फोटो : instagram
तड़का तैयार होने के बाद, इसे उबाली हुई दाल में डालें। अच्छे से मिला लें और 5-10 मिनट तक उबालें। दाल को एक बार चखकर देखें, अगर आवश्यकता हो तो नमक और मिर्च डालें। हरे धनिए से सजाकर सर्व करें। आप चाहें तो ऊपर से नींबू का रस भी डाल सकते हैं। इसे आर गरम चावल या फिर रोटी के साथ परोस सकते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें