Republic Day 2025 Special Dish: हर साल भारतीय 26 जनवरी के दिन गणतंत्र दिवस मनाते हैं। यह दिन भारतीय संविधान के लागू होने का प्रतीक है, क्योंकि इसी दिन भारत एक गणराज्य बना। इस दिन भारत की संविधान सभा द्वारा 1950 में भारतीय संविधान को अपनाया गया और उसे लागू किया गया, जिससे भारत को एक लोकतांत्रिक गणराज्य का दर्जा मिला। इस दिन दिल्ली में राजपथ पर भव्य परेड आयोजित की जाती है, जिसमें भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना के जवानों का प्रदर्शन होता है।
राज्य सरकारों द्वारा भेजी गई झांकियां भारत की सांस्कृतिक विविधता, परंपराएं और विकास को प्रदर्शित करती हैं। राष्ट्रपति इस अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराते हैं और परेड की सलामी लेते हैं। इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण टीवी पर होता है। ऐसे में लोग अपने घरों में बैठकर भी इसका आनंद उठाते हैं। यदि आप भी कुछ ऐसा ही करने का सोच रहे हैं, तो इस गणतंत्र को तिरंगा बर्फी के साथ और खास बनाएं। तिरंगा बर्फी बनाना काफी आसान है।