Vermicelli Recipe For Breakfast: आपने मीठी सेवई तो त्योहारों पर खाई ही होगी, पर क्या कभी आपने सेवई से बने नमकीन स्नैक्स खाए हैं। अगर नहीं तो यहां हम आपको अलग-अलग तरह के नमकीन स्कैन्स बनाने की विधि बताने जा रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 6
सेवई से बनाएं ये 5 हेल्दी स्नैक्स जो सबको चौंका देंगे
- फोटो : Adobe stock
Vermicelli Recipe For Breakfast : सेवई का ध्यान आते ही लोगों को मीठी सेवई बनाने का मन कर जाता है, पर क्या आप जानते हैं कि इसी सेवई से आप मीठे पकवान की जगह कई अन्य नाश्ते भी तैयार कर सकते हैं। यदि आपको इन पकवानों के बारे में नहीं पता है तो इस लेख को अंत तक पढ़ें।
यहां हम आपको सेवई से बनने वाले कुछ ऐसे पकवानों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें बनाना काफी आसान है और ये खाने में काफी स्वादिष्ट लगते हैं। खास बात ये है इन पकवानों को आप उस वक्त भी तैयार कर सकते हैं, जब आपको सुबह-सवेरे देर हो रही हो।
विज्ञापन
2 of 6
सेवई उपमा
- फोटो : instagram
सेवई उपमा
लोगों को ये नाश्ता काफी ज्यादा पसंद आता है। ये सूजी के उपमा की तरह ही तैयार होता है, बस इसमें सूजी की जगह सेवई का इस्तेमाल होता है। इसे बनाने के लिए अपनी पसंदीदा सब्ज़ियों (गाजर, शिमला मिर्च, मटर) और मसालों को एक साथ भूनें। इसके बाद इसमें भुनी हुई सेवई को डालें और फिर इसमें पानी डालकर पकाएं। 5-7 मिनट में ये पककर तैयार हो जाता है।
विज्ञापन
3 of 6
सेवई कटलेट
- फोटो : instagram
सेवई कटलेट
ये कटलेट आपने बच्चों को अवश्य ही पसंद आएंगे। इसके लिए उबली सेवइयों को मैश किए हुए आलू, गाजर और मसालों के साथ मिलाएं। इसके बाद इन्हें टिक्की का आकार दें और हल्के तेल में तलें। इसे धनिया-पुदीना की चटनी के साथ घरवालों को सर्व करें।
4 of 6
बेक्ड सेवई बॉल्स
- फोटो : instagram
बेक्ड सेवई बॉल्स
ये बेक्ड सेवई बॉल्स खाने में काफी अच्छे लगते हैं। इसके लिए सबसे पहले भुनी हुई सेवइयों को उबालकर उसे मैश करें। इसके बाद इसमें सभी सब्जियों और पनीर के साथ बॉल्स बनाएं। इसे तलने की जगह ओवन में बेक करें। बस तैयार है बिना ज्यादा तेल के हेल्दी और कुरकुरी डिश।
विज्ञापन
5 of 6
सेवई रोल
- फोटो : Instagram
सेवई रोल
ये पकवान लंच के लिए काफी सही माना जाता है। इसके लिए सबसे पहले तो सेवई का उपमा तैयार करें। फिर इसे स्टफिंग को पराठे में भरें। साथ में चटनियों को भी पराठे पर लगाएं। ब्रेकफास्ट या लंच के लिए परफेक्ट हेल्दी ऑप्शन मना जाता है। ये खाने में भी काफी स्वादिष्ट लगता है।
सूजी और दाल-चावल की इडली खाकर बोर हो गए हैं तो सेवई की इडली बनाकर तैयार करें। इसके लिए दही में भुनी हुई सूजी को भिगोकर 3-4 घंटों तक के लिए रख दें। इसके बाद इसमें अपनी पसंदीदा सब्जियों को डालकर उसे इडली के मोल्ड में डालें। 10 मिनट इस इडली को ऐसे ही स्टीम होने दें और फिर निकाल लें। अब इसे चटनी के साथ परोसें।