फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jamun Shots Recipe: इस गर्मी में कोल्ड ड्रिंक को कहें अलविदा, अब घर पर बनाएं जामुन शॉट्स

Fri, 20 Jun 2025 10:20 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Jamun Shots Recipe: इस मौसम में बाजार में काफी सस्ते दामों में जामुन मिलने लगते हैं। ऐसे में इससे शॉट्स तैयार करें।  
विज्ञापन
1 of 7
जामुन शॉट्स ट्राई किए ? अगर नहीं तो घर पर करें इसे तैयार - फोटो : Adobe stock
Jamun Shots Recipe: गर्मियों के मौसम में हर कोई ऐसी चीजों का सेवन करना चाहता है, जिससे स्वास्थ्य भी बेहतर रहे और शरीर को ठंडक भी मिले। ऐसे में हम आपको हर दिन नयी-नयी रेसिपी के रूबरू कराते हैं। इसी क्रम में आज हम आपको बताएंगे एक ऐसी ड्रिंक के बारे में जो आपके शरीर के लिए काफी लाभदायक है। यहां हम बात कर रहे हैं जामुन शॉट्स की, जो जामुन से तैयार होती है।

जामुन शॉट्स एक ठंडा शरबत या हेल्दी ड्रिंक होता है, जिसे शॉट ग्लास में सर्व किया जाता है। इसमें जामुन का खट्टा-मीठा स्वाद और मसालों का तड़का इसे खास बनाता है। इसमें पाए जाने वाले तत्व शरीर को आंतरिक ठंडक पहुंचाकर आपको तरोताजा करेंगे। दरअसल, इसमें भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन्स, और मिनरल्स पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए बहुत फायदेमंद हैं। तो बस बिना सोचे अपने घरवालों और मेहमानों के लिए इसे तैयार करें। 


 
विज्ञापन

2 of 7
जामुन शॉट्स बनाने की विधि - फोटो : Freepik

जामुन शॉट्स बनाने का सामान
  •  पके हुए जामुन – 1 कप
  • भुना हुआ जीरा – ½ टीस्पून
  •  काला नमक – स्वादानुसार
  • नींबू का रस – 1 टीस्पून
  •  पुदीने की पत्तियां – कुछ  
  • बर्फ के टुकड़े  
  •   सोडा – ½ कप

 
विज्ञापन

3 of 7
जामुन शॉट्स बनाने की विधि - फोटो : Freepik
जामुन शॉट्स बनाने की विधि

जामुन शॉर्ट बनाने के लिए सबसे तो जामुन लाकर उसे अच्छी तरह से धो लें। ध्यान रखें कि ये बिल्कुल गंदे नहीं होने चाहिए। अब जामुन को धोककर उसका गूदा निकाल लें। ये सबसे कठिन काम होने वाला है।

4 of 7
जामुन शॉट्स बनाने की विधि - फोटो : Freepik
आपको जामुन में से गूदा और गुठली को अलग कर देना है और फिर गूदे को एक कटोरी में निकाल लेना है। गूदा निकालने के बाद जामुन के गूदे में काला नमक, भुना जीरा और नींबू रस मिलाएं।
विज्ञापन

5 of 7
जामुन शॉट्स बनाने की विधि - फोटो : Freepik
इसके बाद इसे मिक्सी में थोड़ा पानी डालकर ब्लेंड कर लें।इसके बाद अब एक शॉर्ट ग्लास के किनारों पर हल्का सा नमक चिपका लें, इससे सजावट अच्छी लगती है।
विज्ञापन

6 of 7
जामुन शॉट्स बनाने की विधि - फोटो : Adobe stock
अब इस गिलास में बर्फ डालें, ऊपर से जामुन शॉट्स का मिश्रण डालें। इसके बाद स्वाद बढ़ाने के लिए आखिर में इसमें सोडा डालें। परोसने से पहले दो पत्ती पुदीने को गिलास के ऊपर रखें और सर्व करें। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जामुन शॉट्स बनाने की विधि - फोटो : Adobe stock
ये हैं फायदे

यदि गर्मी के मौमस में जामुन शॉट्स शरीर की कई परेशानियों को दूर करता है। जैसे कि ये पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है। इसके साथ-साथ जामुन ब्लड शुगर कंट्रोल में मददगार रहता है, इसलिए आप इसका सेवन शॉट्स के रूप में भी कर सकते हैं। ये आपके शरीर को गर्मी में बॉडी को ठंडक देता है।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें