फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Navratri Recipe: व्रत के लिए बनाएं ये दो तरह की फलाहारी भेल, भूख होगी शांत और मिलेगी एनर्जी

Mon, 26 Sep 2022 12:04 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
भेल रेसिपी - फोटो : Istock
Navratri Recipe: माता दुर्गा के नौ दिवसीय पावन पर्व नवरात्रि की शुरुआत 26 सितंबर 2022 से हो रही है। नवरात्रि में मां दुर्गा की पूजा अर्चना की जाती है। भक्त नवरात्रि के नौ दिन उपवास करते हैं। इस दौरान वह केवल फलाहार का सेवन करते हैं। बहुत से लोग नौ दिनों के उपवास में दिन में एक बार फलाहारी खाते हैं। रोजाना फलाहार करने वाले अलग अलग व्यंजन का स्वाद लेना चाहते हैं। एक जैसा फलाहारी भोजन करके कई बार लोग बोर होने लगते है। वैसे तो नवरात्रि उपवास पर आधारित है। लेकिन अगर नौ दिन के व्रत में कुछ अलग फलाहारी खाने की इच्छा हो तो रेसिपीज में बदलाव कर सकते हैं। कई बार नवरात्रि के दौरान घर पर मेहमान आ जाते हैं। अगर मेहमान भी व्रत है तो उनके लिए फलाहारी स्नैक्स बना सकते हैं। यहां आपको नवरात्रि व्रत के लिए दो तरह की फलाहारी भेल बनाने की रेसिपी बताई जा रही है। फलाहारी भेल लजीज होने के साथ ही स्नैक्स के तौर पर खा सकते हैं। ये रही व्रत के लिए फलाहारी भेल की दो अलग रेसिपी।
विज्ञापन

2 of 7
साबूदाना भेल - फोटो : istock
फलाहारी चटपटी साबूदाना भेल

सामग्री

आधा कप साबूदाना, उबला आलू, लाल मिर्च पाउडर, दो चम्मच मूंगफली, काजू, कटा हरा धनिया, चाट मसाला, घी, सेंधा नमक, नींबू का रस।
विज्ञापन

3 of 7
साबूदाना भेल - फोटो : instagram
साबूदाना भेल की रेसिपी

स्टेप 1- साबूदाने की फलाहारी भेल बनाने के लिए साबूदाने को पानी में अच्छी तरह से धोकर रातभर या कम से कम 4-5 घंटे पानी में भिगोकर रख दें।

स्टेप 2- उबले हुए आलू को छीलकर काट लें।

स्टेप 3- एक पैन में मूंगफली को सुनहरा होने तक भूने और फिर काजू को भी भूनकर निकाल लें।

4 of 7
साबूदाना भेल - फोटो : social media
स्टेप 4- अब पैन में घी गर्म करके साबूदाना डालकर भून लें। जब साबूदाना पककर नरम होने लगे तो उसे एक बाउल में निकाल लें।

स्टेप 5- इसमें कटा या मैश किया हुआ आलू, मूंगफली, काजू, बारीक कटा हरा धनिया, नींबू का रस, सेंधा नमक, लाल मिर्च पाउडर और चाट मसाला मिला लें।

व्रत वाली फलाहारी चटपटी साबूदाना भेल तैयार है।
विज्ञापन

5 of 7
मखाने की भेल - फोटो : free pick
चटपटी फलाहारी मखाने की भेल

सामग्री

मखाना, देसी घी, नींबू का रस, लाल मिर्च पाउडर, मूंगफली, बारीक कटा टमाटर, हरी चटनी, इमली की चटनी, बारी कटा खीरा, आधा छोटा कटा सेब, सेंधा नमक।
विज्ञापन

6 of 7
मखाने की भेल - फोटो : Social media
मखाने की भेल बनाने की रेसिपी

स्टेप 1- एक पैन में घी गर्म करके उसमें मखाना फ्राई कर लें। मखाने में सेंधा नमक मिलाएं।

स्टेप 2- मखाना भूनते समय मूंगफली को भी भून लें। क्रिस्पी होने पर आंच से उतार लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मखाने की भेल - फोटो : Social media
स्टेप 3- अब भुने हुए मखाने और मूंगफली में कटा टमाटर, हरी मिर्च डालकर मिक्स कर लें।

स्टेप 4- इस मिश्रण में हरी चटनी, इमली की चटनी, कटा हुआ खीरा, सेब डालकर मिक्स कर लें। चाहे तो अपना मनपसंद फल जैसे अनार दाना और अंगूर भी डाल सकते हैं।

मखाने की चटपटी फलाहारी भेल तैयार है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें