फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Recipe Of The Day: सब्जी ही नहीं बथुआ से बना सकते हैं लजीज स्नैक्स, जानिए विधि

Tue, 03 Jan 2023 12:18 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
बथुआ कटलेट - फोटो : Istock
Healthy Snacks Recipes How To Make Bathua Cutlet: सर्दियों में मौसमी सब्जियों की बहार आ जाती है। सब्जी की कई वैरायटी बाजार में उपलब्ध होती है। ये मौसमी सब्जियां सेहत के लिए तो फायदेमंद होती ही हैं, साथ ही कई तरह के व्यंजन बनाने में भी उपयोगी हैं। अक्सर कहा जाता है कि हरी पत्तेदार सब्जियां सेहत के लिए लाभकारी है। पालक, सोया मेथी और बथुआ इस मौसम में घर भारतीय रसोई में अक्सर बनता है। आपने बथुआ की सब्जी तो जरूर खाई होगी। बथुआ के साग के अलावा बथुआ का रायता, बथुआ का पराठा भी बनता है। अगर बच्चे बथुआ से बने साग और पराठे खाने में आनाकानी करते हैं, तो उनके लिए आप बथुआ के लजीज स्नैक्स बना सकते हैं। बच्चों को बथुआ के बने स्नैक्स काफी पसंद आएंगे। अगली स्लाइड्स में जानिए बथुआ से बनने वाले स्वादिष्ट स्नैक्स के बारे में।
विज्ञापन

2 of 5
बथुआ - फोटो : Pixabay
बथुआ का कटलेट बनाने के लिए सामग्री

बारीक कटी बथुआ पत्तियां, उबला हुआ आलू, भीगा हुआ पोहा, कटी हरी मिर्च, हरा धनिया कटा हुआ, ब्रेड का चूरा, नमक, मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, अमचूर पाउडर, गरम मसाला पाउडर, हींग, जीरा और तेल।
विज्ञापन

3 of 5
कटलेट - फोटो : Istock
बथुआ कटलेट बनाने की विधि

स्टेप 1- बथुआ कटलेट बनाने के लिए पहले बथुआ की पत्तियों को अच्छे से धोकर काट लें।

स्टेप 2- अब कटोरे में बथुआ पत्तियों, उबले हुए आलू, भीगा पोहा और ब्रेड का चूरा मिलाकर अच्छे से मैश कर लें।

4 of 5
कटलेट को तल लें। - फोटो : facebook
स्टेप 3- इस मिश्रण में सभी मसाले जैसे, कटी हरी मिर्च, हरा धनिया, मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, अमचूर पाउडर, गरम मसाला, हींग, जीरा और नमक को मिला लें।

स्टेप 4- इस मिश्रण की छोटी छोटी लोई बनाकर कटलेट का आकार दें।

स्टेप 5- अब एक कड़ाही में तेल गर्म करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कटलेट - फोटो : Istock
स्टेप 6- कटलेट को गर्म तेल में अच्छे से मध्यम आंच पर तल लें।

स्टेप 7- सुनहरा होने तक तल लें और फिर प्लेट में परोसें।

बथुआ कटलेट तैयार है, चटनी या सॉस के साथ परोसें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें