फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस वीकेंड टेस्ट में लाएं बदलाव, मेक्सिकन फ्रेंच फ्राइज बनाकर जीते सबका दिल

Fri, 25 Oct 2019 03:37 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 3
- फोटो : social media
आलू से तरह-तरह की खाने की चीजें बनाई जाती है। अधिकतर लोगों को आलू खाना पंसद होता है। आलू से बना फ्रेंच फ्राइज लोगों के बीच काफी मशहूर है। बच्चे भी फ्रेंच फ्राइज को बड़े ही चाव से खाते हैं। लेकिन हमेशा एक ही जैसे फ्रेंच फ्राइज खाने से बोरियत आने लगती है, इसलिए इस बार हम आपके लिए फ्रेंच फ्राइज का एक नई रेसिपी लेकर आएं है। इस बार आप भी अपने घर में केवल फ्रेंच फ्राइज नहीं बल्कि मेक्सिकन स्टाइल फ्रेंच फ्राइज बनाएं। यकीन है कि यह रेसिपी आपको बेहद पंसद आएगी। आइए जानते हैं मेक्सिकन स्टाइल फ्रेंच फ्राइज कैसे बनाया जाता है। 
विज्ञापन

2 of 3
- फोटो : social media
आवश्यक सामग्री 
फ्रेंच फ्राइज शेप में कटे दो आलू
1 कटा हुआ लहसुन
1 मध्यम प्याज 
1 कप बारीक कटा हुआ टमाटर
1 बारीक कटी हुई शिमला मिर्च
2 चम्मच टमाटर सॉस
रेड चिली फ्लेक्स
स्वादनुसार नमक 
काली मिर्च पाउडर
5 चम्मच दूध 
4 चीज स्लाइस
चिली फ्लेक्स
ऑरिगेनो
तेल
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
- फोटो : social media
मेक्सिकन फ्रेंच फ्राइज बनाने की विधि
मेक्सिकन फ्रेंच फ्राइज बनाने के लिए सबसे पहले तेल गरम कर लें। जब तेल गरम हो जाए तब गैस की आंच धीमी करके तेल में फ्रेंच फ्राइज डाल दें। फ्रेंच फ्राइज को गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राय कर लें। जब फ्रेंच फ्राइज फ्राय हो जाए तब इसे एक टिशू पेपर पर निकाल कर रख लें। अब सालसा बनाने के लिए पैन में तेल गर्म कर लें।

अब जब तेल गरम हो जाए तब इसमें प्याज और लहसुन डालकर हल्के ब्राउन होने तक पका लें। अब इसमें शिमला मिर्च डालकर अच्छे से पका लें। अब जब यह पक जाए तब इसमें ऊपर से टमाटर, चिली फ्लेक्स, सॉस और स्वादनुसार नमक डालकर 2 मिनट तक पकाते रहे। अब फ्रेंच फ्राइज के लिए चीज सॉस बनाने के लिए दूध , चीज स्लाइस और एक चुटकी नमक डालकर करीब दो मिनट तक पकने दें। अब एक प्लेट में फ्रेंच फ्राइज डालकर उसमें चीज सॉस और सालसा डाल लें। अब इसके ऊपर से चिली फ्लेक्स और ऑरिगैनो डालकर सर्व कर लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें