फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diwali 2019: दिवाली के दिन परिवार और दोस्तों के लिए बनाएं ये स्पेशल खाना

Fri, 25 Oct 2019 10:29 AM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
रोशनी और लजीज पकवानों का त्योहार दिवाली दस्तक देने वाली है। दिवाली को पकवानों का त्योहार इसलिए कहा जाता है क्योंकि इस दिन कई तरह के पकवान बनाए जाते हैं। इस दिन मेहमानों का आना भी लगा रहता है जिनके खाने-पीने के लिए कई तरह के मीठे और नमकीन पकवान बनाए जाते हैं। कई लोग इस दिन लंच और डिनर पार्टी भी रखते हैं। आज हम आपको कुछ खास व्यंजनों के बारे में बता रहे हैं जिससे आपकी पार्टी बेहतरीन हो जाएगी।
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
दिवाली पार्टी का स्नैक्स

वेज कबाब
कबाब एक ऐसी डिश है जिसे खाना सबको पसंद होता है। दिवाली पार्टी में आप इस डिश को स्नैक्स के मेन्यू में जोड़ सकते हैं।

प्याज पकौड़ा
पकौड़ा का नाम सुनते ही मुंह में पानी आने लगता है। दिवाली पार्टी में आप मेहमानों का स्वागत प्याज पकौड़े और चाय के साथ कर सकते हैं।

स्वीट कॉर्न चाट
दिवाली पार्टी पर आप अगर कुछ हेल्दी रेसिपी के बारे में सोच रहे हैं तो स्वीट कॉर्न चाट एक अच्छा विकल्प हो सकता है।

पनीर टिक्का
पनीर टिक्का एक ऐसी डिश है जिसे देखते ही लोगों को खाने का मन होने लगता है। मेहमानों के साथ इस स्वादिष्ट डिश का आनंद आप दिवाली पार्टी पर ले सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
दिवाली पार्टी का मॉकटेल्स

वर्जिन मोजितो
शुगर सिरप और लाइम जूस को सोडे के साथ मिक्स करें। इसमें आइस क्यूब और पुदीने की पत्तियां डालकर सर्व करें।

क्यूकंबर कूलर
खीरा के जूस को चीनी और लेमन जूस के साथ मिक्स करें। इसमें आइस क्यूब और पुदीने की पत्तियां डालें। आपका ड्रिंक बनकर तैयार है।

कीवी और वॉटरमेलन स्प्लैश
कीवी और वॉटरमेलन को ठंडी दही और आइस क्यूब्स के साथ मिक्स कर मॉकटेल बना सकते हैं। यह ड्रिंक दिवाली के लिए बिल्कुल परफेक्ट है।

जिंजर ऐल
खाना पचाने के लिए जिंजर ऐल बहुत फायदेमंद हो सकता है।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
दिवाली मेन कोर्स

बटर नान और पिंडी छोले

दिवाली पार्टी में मेहमानों के साथ बटर नान और पिंडी छोले खाने का एक अलग ही आनंद है।

दाल मखनी और जीरा राइस
जीरा राइस के साथ क्रीमी दाल मखनी खाने में काफी स्वादिष्ट लगता है। दिवाली के पार्टी में इस डिश को बनाकर आप इसे और खास बना सकते हैं।

पराठा और अचारी आलू
पराठा और अचारी आलू बहुत ही आसान और टेस्टी फूड कॉम्बो है।

बटर रोटी के साथ कड़ाही पनीर
दिवाली की लंच पार्टी हो या डिनर पार्टी मेहमानों को कड़ाही पनीर के साथ बटर रोटी सर्व करें। यकीन मानिए इसका कॉम्बिनेशन उन्हें जरूर पसंद आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
डेजर्ट
  • गुलाब जामुन
  • डेजर्ट की बात हो और गुलाब जामुन को भूल जाएं, ये नहीं हो सकता है। इसे अपने दिवाली पार्टी के मेनू में जरूर शामिल करें।
  • रसमलाई
  • एक तो स्पंजी छेना बॉल्स ऊपर से थिक मिल्क सिरप में डूबा हुआ, जिसका स्वाद सबके मुंह में पानी ला सकता है।
  • राइस खीर
  • त्योहोरों में खीर खाना शूभ माना जाता है। इसे आप डेजर्ट में भी शामिल कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें