फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या आपने कभी खाई है आंवले की हींग वाली चटनी, नहीं तो रेसिपी नोट कर लें

Sat, 02 Dec 2017 09:04 AM IST
रूपायन डेस्क/ अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 3
चटनी खाने के स्वाद को दोगुना कर देती है। खाने के साथ चटनी ज्यादातर सभी लोगों पसंद करते हैं। आपने भी आज तक कई तरह की चटपटी चटनियों का स्वाद लिया होगा, पर क्या आपने कभी आंवले की हींग वाली चटनी खाई है...अगर नहीं तो रेसिपी नोट कर लें। 

पढ़ें-अब घर पर झटपट तैयार करें ये हेल्दी पैन पास्ता
विज्ञापन

2 of 3
सामग्री
आधा किलो आंवला, 100 ग्राम हरी मिर्च, 50 ग्राम लहसुन, चार छोटा चम्मच हींग, धनिया पत्ती (एक छोटा बंडल) स्वादानुसार नमक, दो छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, दो छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, 3-4 बड़ा चम्मच सरसों का तेल। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
विधि
-आंवले को दो कप पानी में उबाल कर ठंडा होने के लिए रख दें। धनिया की पत्ती बारीक-बारीक काटें। हरी मिर्च और लहसुन को अलग-अलग मिक्सी में दरदरा पीस लें। आंवले का पानी अच्छी तरह से सूख जाने पर मैश करके सारी सामग्री अच्छी तरह से मिलाकर दरदरी चटनी तैयार करें।
- तेल को गर्म कर हींग मिलाएं। लाल मिर्च डालकर इसे चटनी में मिलाएं। इसके बाद इसे किसी कांच के जार में भरकर फ्रिज में रखें। इस अचार को आप तीन से चार सप्ताह तक रख सकती हैं। झटपट बन जाता है और सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद है। 

-सरिता वर्मा, लखनऊ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें