चीजी कॉलफ्लाउअर बनाने की विधि
चीजी कॉलफ्लाउअर बनाने के लिए सबसे पहले गोभी के छोटे-छोटे फूल काट लें। काटने के बाद आप इन्हें एक बेकिंग शीट पर रख दें। इसके बाद गोभी पर जैतून का तेल लगाकर उसके ऊपर पिसी जीरा , नमक, लाल मिर्च और लहसुन का पाउडर छिड़क लें। ओवन को 455’F पर प्रीहीट कर लें। अब बेकिंग शीट को ओवन में रख लें और तब तक पकाएं जब तक गोभी के फूल क्रिस्प और गोल्डन रंग के न हो जाए। अब आप कटे हुए प्याज , टमाटर , शिमला मिर्च, हरा धनिया को मैश किए हुए एवोकाडो पर डाल लें। अब गोभी के ऊपर चीज डाल लें और तब तक पकाएं जब तक चीज पिघलने न लग जाए।