फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेस्टोरेंट जैसा चीजी राइस बाउल है खाना तो इस आसान विधि से घर पर बनाना

Wed, 09 Oct 2019 09:43 AM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 3
- फोटो : social media
आप भी  रेस्टोरेंट जैसा चीजी राइस बाउल घर पर ही बना सकती हैं। इसे बनाना बेहद आसान है और यह स्वाद में भी  लाजवाब है। आइए जानते हैं इसे कैसे बनाया जाता है। 
विज्ञापन

2 of 3
- फोटो : social media
आवश्यक सामग्री
  • चावल 
  • पानी 
  • मक्खन 
  • मैदा 
  • दूध 
  • तेल
  • प्याज 
  • गाजर 
  • मटर
  • स्वीट कार्न 
  • नमक 
  •  चीनी 
  • ऑरिगेनो
  • होल ग्रेन व्हीट 
  • चिली फ्लेक्स 
  • काली मिर्च 
  • हरी फलियां 
  • केचअप 
  • स्वादनुसार नमक
  • सफेद मिर्च पाउडर
  • मोजरेला चीज 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
- फोटो : social media
 चीजी राइस बाउल बनाने की विधि 
सबसे पहले चावल को पका लें। इसके बाद होल ग्रेन व्हीट में 2 कप पानी डालकर इसे भी पका लें। अब पैन लें और उसमें मक्खन और मैदा को तब तक पकाएं जब तक मैदा तेल न छोड़ने लगे।अब इसमें दूध डालकर पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट में नमक, सफेद मिर्च पाउडर और मोजरेला चीज डालकर अच्छी तरह मिला लें। पेस्ट को अच्छे तरह से गाढ़ा होने तक पकाते रहे। अब एक कढ़ाई में तेल गर्म करके प्याज को गोल्डन ब्राउन होने तक भून लें।

जब प्याज फ्राय हो जाए तब इसमें गाजर, फलियां, मटर और स्वीट कार्न को करीब 8-10 मिनट तक पकाएं। अब इसमें ऑरिगेनो , चिली फ्लेक्स, काली मिर्च पाउडर और केचअप डालकर अच्छे से मिला लें। इसके बाद इस मसाले में पके हुए चावल और होल व्हीट ग्रेन डालकर 5-10 तक पकने दें। जब यह अच्छी तरह से पक जाए तब इसमें  ऊपर से चीज और सॉस डालकर गार्निशिंग कर लें। लीजिए तैयार है आपका रेस्टोरेंट जैसा चीजी राइस बाउल। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें