फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंबे समय से शरीर में हो रहे दर्द को दूर भगाने में मददगार हैं ये आहार

Tue, 08 Oct 2019 08:05 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : अमर उजाला
शरीर में आमतौर पर पैर, कमर, कंधा, जोड़ों या फिर सिर में दर्द की समस्या होती है। लेकिन अगर ये समस्या स्थायी रूप ले लें और इस तरह के दर्द से निजात ही न मिले तो लोग पेन किलर लेना शुरु कर देते हैं। लेकिन ज्यादा पेनकिलर की वजह से शरीर को नुकसान होता है और शरीर में एक समय ऐसा आता है कि किसी पेन किलर का कोई प्रभाव नहीं पड़ता है। ऐसे में जरूरत है कि हम अपने खानपान में कुछ ऐसे बदलाव करें जो इन सारी तकलीफों से हमेशा के लिए निजात दिलाएं। तो आइए जानें कुछ ऐसे ही खाद्य पदार्थों के बारे में जिसे खाने से दर्द में राहत मिलती है।
विज्ञापन

2 of 6
प्याज
प्याज में क्वरसेटिन नामक एंटीऑक्सीडेंट होता है जो उन एन्जाइम से लड़ने में मदद करता है जिसके कारण दर्द होता है। इसके अलावा ये रोग प्रतिरोधक तंत्र को भी सुधारता है।

 
विज्ञापन

3 of 6
लहसुन
लहसुन में एंटी-इंफ्लेमेट्री गुण होता है और साथ ही यह एक एंटीबायोटिक होता है जो लंबे समय से होने वाले दर्द से राहत दिलाता है। इसके अलावा इसमें सल्फर भी होता है जो टी-सेल्स के प्रोडक्शन को उत्तेजित करता है।

 

4 of 6
Salmon Fish
साल्मन मछली
साल्मन में ओमेगा-3 फैटी एसिड और मिटामिन-डी होता है जो दर्द और सूजन से लड़ने में मदद करता है और साथ ही अर्थराइटिस से ग्रसित लोगों के दर्द को भी कम करता है। 
विज्ञापन

5 of 6
अदरक
अदरक एक बेहतरीन नेचुरल पेन किलर होता है। इसमें जिंजेरॉल्स नामक एंटी-इंफ्लेमेट्री गुण होते हैं जो लंबे समय से होने वाले दर्द और सूजन से राहत दिलाने में मदद करते हैं। इसके अलावा इसमें पैराडॉल्स, शोगॉल्स और जिंजेरॉन भी होता है जो दर्द से राहत दिलाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
turmeric
हल्दी
हल्दी प्राकृतिक दर्द निवारक है। इसमें मौजूद कुरकुमीन नामक तत्व दर्द से लड़ने में मदद करता है। हल्दी का सेवन करने से शरीर के ऊतक नष्ट होने से बचते हैं और नर्व सेल्स में सुधार होता है जो दर्द की समस्या को दूर भगाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें