फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिकन खाने के शौकीन हैं तो जानें स्वादिष्ट स्वीट और सॉर चिकन बनाने की विधि

Sun, 08 Sep 2019 08:14 AM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
स्वीट और सार चिकन - फोटो : social media
अगर आप भी चिकन खाने की सोच रहें हैं लेकिन इस बात से परेशान हैं कि चिकन में बनाया क्या जाएं। तो आप आज अपने डिनर में स्वीट और सॉर चिकन ट्राय करें। इस बेहद  ही स्वादिष्ट स्वीट और सॉर चिकन का लुफ्त उठाना चाहते हैं तो जानिए इसे बनाने की विधि। 
विज्ञापन

2 of 4
स्वीट और सार चिकन - फोटो : social media
आवश्यक सामग्री
500 ग्राम चिकन
1 छोटा चम्मच अदरक
1 बड़ा चम्मच लहसुन
1छोटा चम्मच सोया सॉस
1 बड़ा चम्मच चायनीज कुकिंग वाइन
4 बड़ा चम्मच कार्न फ्लार 
1 छोटा चम्मच सिरका
1 बड़ा चम्मच केचअप
2 बड़ा चम्मच कार्न स्टार्च 
स्वादनुसार चीनी
स्वादनुसार नमक
स्वादनुसार सफेद मिर्च 
विज्ञापन

3 of 4
स्वीट और सार चिकन - फोटो : social media
स्वीट और सॉर चिकन बनाने की विधि
सबसे पहले चिकन को लंबा-लंबा काट लें। चिकन में स्वादनुसार नमक, सफेद मिर्च , एक छोटा चम्मच अदरक, लहसुन , सोया सॉस, चायनीज कुंकिग वाइन में अच्छे से मिला लिजिए। इसके बाद चिकन में एक अंडा और कार्न फ्लार डालकर अच्छे से मिला लें। फिर चिकन के पीस अलग करके उन्हें डीप फ्राय करें। चिकन को तब तक फ्राय करें जब तक वह क्रिस्पी न हो जाए। 
विज्ञापन

4 of 4
स्वीट और सार चिकन - फोटो : social media
इसके बाद तेल में एक छोटा चम्मच अदरक , लहसुन, सोया सॉस, चायनीज कुकिंग वाइन , सिरका, चीनी, केचअप , स्वादनुसार नमक और 2 बड़े चम्मच कार्न स्टार्च और 1 बड़ा चम्मच पानी डालकर मिला लें। इसे तब तक पकाएं जब तक यह गाढ़ा नहीं हो जाता है। इसके बाद इसमें क्रिस्पी चिकन के पीस डालें। फिर हरे पत्ते के प्याज और भुने हुए तिल को ऊपर से डाल लें। इसके बाद इस स्वीट और सॉर चिकन को ताजा - ताजा परोसें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें