Raksha Bandhan Special Food Menu: यदि राखी के मौके पर आप सुबह के नाश्ते से लेकर रात के खाने तक में कुछ खास बनाना चाहती हैं तो यहां उसके कुछ विकल्प आपको दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 7
रक्षाबंधन के मौके पर सुबह के नाश्ते से लेकर रात के डिनर तक में बनाएं ये पकवान
- फोटो : Adobe stock
Raksha Bandhan Special Food Menu: सावन के वैसे तो कई त्योहार आते हैं, लेकिन इस महीने के आखिर में रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन का इंतजार हर भाई-बहन सालभर करते हैं। जहां एक तरफ राखी के दिन बहनें अपनी भाई की कलाई पर राखी बांधती हैं तो वहीं भाई उन्हें रक्षा के वचन के साथ ढेर सारे तोहफे देते हैं। इसके अलावा बहनें अपने भाइयों के लिए खूब तरह की मिठाइयां और पकवान तैयार करती हैं।
अगर आप भी अपने भाई के लिए कुछ खास तैयार करना चाहती हैं तो यहां कुछ विकल्प दिए जा रहे हैं। यहां सुबह के नाश्ते से लेकर रात के खाने तक में बनाने के लिए पकवानों के विकल्प हम आपको बताने जा रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 7
सुबह के नाश्ते में बनाएं कचोड़ी और सब्जी
- फोटो : instagram
सुबह के नाश्ते में बनाएं कचोड़ी और सब्जी
कचौड़ी और सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले मैदे में तेल, नमक मिक्स करके आटा गूंथ लें। अब इस आटे को सेट होने के लिए कम से कम आधे घंटं ऐसे ही रखें। तब तक इसका मसाला तैयार करें। उसके लिए भिगी हुई पिसी मूंग दाल मसाले डालकर भूनें और फिर इसे भी ठंडा कर लें। ठंडा होने के बाद आटे की लोई की लोई बनाकर इसमें स्टफिंग भरें और कचौड़ियां तल लें।
विज्ञापन
3 of 7
सुबह के नाश्ते में बनाएं कचोड़ी और सब्जी
- फोटो : instagram
अब बारी है सब्जी बनाने की तो उसके लिए कढ़ाई में तेल डालकर उसमें मसाले भूनें। मसाले भुनने के बाद टमाटर का पेस्ट डालें और बाकी मसाले डाल लें। आखिर में उबले आलुओं को मैश करके पकाएं। 10 मिनट पकाने के बाद हरा धनिया डालें और गैस बंद कर दें।
4 of 7
लंच में तैयार करें वेज थाली
- फोटो : Freepik
लंच में तैयार करें वेज थाली
यदि आप वेज थाली तैयार करने की सोच रही हैं तो ये लंच के लिए सबसे बेहतर विकल्प है। इसमें आप दाल मखनी, कढ़ाई पनीर, रायता, नान, पुलाव और मिक्स वेज बनाकर तैयार कर सकती हैं। कोई भी वेज थाली मिठाई के बिना पूरी नहीं होती, इसलिए इसमें गुलाब जामुन भी रखें। चाहें तो गुलाब जामुन बाजार वाले भी ले सकती हैं।
विज्ञापन
5 of 7
शाम का नाश्ता
- फोटो : instagram
शाम का नाश्ता
शाम के 4 बजे हल्की भूख लगना तो तय होता है। इसके लिए आप चाहें तो भेलपुरी या फिर पापड़ी चाट तैयार कर सकती हैं। ये दोनों चीजें बनाना काफी आसान होता है। खासतौर पर अगर बात करें भेलपुरी की तो इसे तो आप बिना ज्यादा मेहनत के झटपट तैयार कर सकते हैं।
विज्ञापन
6 of 7
डिनर में चाइनीज ये चलाएं काम
- फोटो : instagram
डिनर में चाइनीज ये चलाएं काम
आखिर में बारी आती है चाइनीज की तो डिनर में आप नूडल्स, फ्राइड राइस, और मंचूरियन तैयार कर सकते हैं। ये चीजें खाने में काफी अच्छी लगती हैं। बड़े से लेकर बच्चे भी इसे काफी मन से खाना पसंद करते हैं। इसलिए डिनर में यही तैयार करें।
सबसे आखिर में अपने मेहमानों को या घरवालों को घर की बनीं आइसक्रीम या फिर फ्रूट कस्टर्ड सर्व करें। ये खाने में काफी स्वादिष्ट लगता है। खासतौर पर मिठाई की जगह जब कुछ ठंडा खाने को मिलेगा, तो उनका दिन भी बन जाएगा।