Raksha Bandhan Special Sweets Recipe: इस साल रक्षाबंधन का त्योहार 9 अगस्त को पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाएगा। भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक यह पर्व न केवल भावनाओं का, बल्कि स्वाद और परंपरा का भी उत्सव है। जब मौका राखी जैसा खूबसूरत त्योहार हो, तो बाजारों की चहल-पहल और घरों में बनी लजीज पकवानों की खुशबू हर किसी को अपनी ओर खींच ही लेती है।
त्योहार के इस मौके पर मिठाइयों की मांग सबसे ज़्यादा होती है। हलवाईयों की दुकानों पर एक से बढ़कर एक पारंपरिक और नए ज़माने की मिठाइयां सज चुकी हैं। भले ही किसी को मिठाई खाना कितना भी पसंद हो लेकिन बाजार की मिठाइयों में मिलावट के डर से लोग इससे बचते हैं। ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं पांच ऐसी मिठाइयों के बारे में जो हेल्दी भी रहेंगी, और इन्हें आप आसानी से घर पर तैयार कर सकते हैं।
विज्ञापन
2 of 6
खजूर और अखरोट के लड्डू
- फोटो : instagram
खजूर और अखरोट के लड्डू
इन लड्डूओं को बनाने के लिए आपको खजूर - 1 कप, अखरोट - 1/2 कप, किशमिश - 1/4 कप, इलायची पाउडर - 1/2 चम्मच की जरूरत पड़ेगी। इसे बनाने के लिए सबसे पहले खजूर और अखरोट को मिक्सी में डालकर दरदरा पीस लें। पीसने के बाद इसमें किशमिश और इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाएं। अब इस मिश्रण से छोटे-छोटे लड्डू बनाएं। बस खजूर के लड्डू तैयार हैं। अब इसे फ्रिज में स्टोर करके रख लें।
विज्ञापन
3 of 6
रागी बर्फी
- फोटो : instagram
रागी बर्फी
यदि आप खोया की बर्फी नहीं बनाना चाहती हैं तो ये एक बेहतर विकल्प है। इसके लिए आपको रागी का आटा - 1 कप, गुड़ - 3/4 कप, नारियल (कसा हुआ) - 1/2 कप, घी - 2 टेबलस्पून की जरूरत पड़ेगी। रागी की बर्फी बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में घी गर्म करके उसमें रागी का आटा डालकर भूनें। जब ये सही से भुन जाएगा, तो इसमें से खुशबू आने लगेगी। अब गुड़ को पिघलाकर उसे आटे में डालें। इसके बाद इसमें कसा नारियल डालकर मिक्स करें। बस रागी की बर्फी तैयार है।
4 of 6
सूखे मेवे और किशमिश बार
- फोटो : Freepik.com
सूखे मेवे और किशमिश बार
ये एक तरह की चॉकलेट की तरह ही दिखेगी। इसे बनाने के लिए आपको बादाम, काजू, किशमिश, अखरोट - 1 कप, गुड़ शहद - 2 टेबलस्पून की जरूरत पड़ेगी। इसे बनाने के लिए सबसे पहले तो सूखे मेवे और किशमिश को दरदरा पीस लें। इसके बाद इसमें शहद और पिघला गुड़ मिक्स करें। सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स होने के बाद मिश्रण को ट्रे में फैलाकर सेट होने दें। बस ठंडा होने के बाद इसे सर्व करें।
विज्ञापन
5 of 6
मूंग दाल हलवा
- फोटो : Instagram
मूंग दाल हलवा
इस मूंग दाल के हलवे को बनाने के लिए आपको चीनी की जगह गुड़ चाहिए होगा। गुड़ के अलावा मूंग दाल - 1 कप, दूध - 2 कप, गुड़ - 1/2 कप, घी - 2 टेबलस्पून पहले से निकालकर रख लें। अब इस मूंग दाल भिगोकर पीस लें। पीसने के बाद भुनी हुई दाल को थोड़े से गर्म घी में डालकर भुनें। जब ये अच्छे से भुन जाए तो इसमें दूध डालें और गाढ़ा होने तक पकाएं। जब ये पक जाए तो आखिर में इसमें गुड़ मिक्स करें। बस हलवा तैयार है।
बेसन के हेल्दी लड्डू बनाने हैं तो उसके लिए बेसन - 1 कप, गुड़ - 3/4 कप, घी - 2 टेबलस्पून, इलायची पाउडर - 1/2 चम्मच की जरूरत पड़ेगी। इसे बनाने के लिए सबसे पहले तो घी में बेसन को भूनें। अब गुड़ को पिघलाकर बेसन में मिलाएं। बाकी चीजों को भी इसमें डाल लें। चाहें को काजू बादाम का इस्तेमाल कर सकती हैं। अब जब मिश्रण ठंडा हो जाए तो इससे लड्डू बना लें।