Raksha Bandhan Special Food: रक्षाबंधन भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का त्यौहार है, जिसकी धूम आज देश भर में दिखाई दे रही है। यह त्यौहार हर साल श्रावण मास की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। यह तिथि इस साल आज यानी की 19 अगस्त को पड़ी है। ऐसे में घरों से लेकर बाजारों तक में रक्षाबंधन की धूम दिखाई दे रही है।
त्योहार के दिन हर घर में काफी काम होता है। ऐसे में कई बार ऐसा होता है कि अचानक घर पर मेहमान आ जाते हैं। त्योहार के दिन उनके स्वागत में कुछ अच्छा बना कर न खिलाएं ऐसा तो हो ही नहीं सकता।
अगर आपके घर पर भी अचानक मेहमान आ गए हैं तो उनके लिए कुछ स्वादिष्ट पकवान आप बना सकते हैं। यहां हम आपको कुछ ऐसे पकवानों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें बनाना काफी आसान है और यह खाने में भी स्वादिष्ट लगते हैं।
विज्ञापन
2 of 7
रक्षाबंधन 2024
- फोटो : instagram
सूजी का हलवा
सूजी का हलवा एक ऐसा मिठाई है जो कम समय में तैयार हो जाती है। घी में सूजी को भूनकर, उसमें चीनी और पानी डालकर कुछ मिनट में हलवा तैयार हो जाता है। ये खाने में काफी स्वादिष्ट लगता है।
विज्ञापन
3 of 7
रक्षाबंधन 2024
- फोटो : instagram
चटपटी आलू चाट
अगर आपके पास उबले आलू रखे हैं तो उबले आलुओं को छोटे टुकड़ों में काटकर, उन्हें मसाले, चाट मसाला, हरी धनिया, और नींबू के रस के साथ मिला लें। इसे तुरंत परोस सकते हैं।
4 of 7
रक्षाबंधन 2024
- फोटो : instagram
ब्रेड पकोड़े
अगर कुछ गरमागरम बनाना चाहती हैं तो ब्रेड के स्लाइस को बेसन के घोल में डुबोकर, गर्म तेल में तल लें। इसे हरी चटनी और इमली की चटनी के साथ परोस सकते हैं। ये भी खाने में मजेदार लगते हैं।
विज्ञापन
5 of 7
रक्षाबंधन 2024
- फोटो : instagram
मसाला कॉर्न
अगर घर पर स्वीट कॉर्न रखे हैं तो उबले हुए स्वीट कॉर्न को मक्खन, नमक, और चाट मसाले के साथ मिलाकर जल्दी से तैयार कर सकते हैं। इसे भी आप अपने मेहमानों को परोस सकते हैं।
विज्ञापन
6 of 7
रक्षाबंधन 2024
- फोटो : instagram
इंस्टेंट सैंडविच
कोल्ड सैंडविच आजकल हर किसी को काफी पसंद आता है। ऐसे में ब्रेड में पनीर, टमाटर, और प्याज को बारीक काटकर इसमें मेयोनीज मिक्स करें। नमक और थोड़ी सी कालीमिर्च डालने के बाद इसे सैंडविच में भरकर परोसें।