फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raksha Bandhan Recipe: राखी बांधते वक्त अपने भाई को खिलाएं होममेड मावा घेवर, घर पर ऐसे करें तैयार

Mon, 19 Aug 2024 12:03 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप राखी पर अपने भाई को कुछ अच्छा बनाकर खिलाना चाहती हैं तो मलाई घेवर एक बेहतर विकल्प है। 
विज्ञापन
1 of 6
मलाई घेवर - फोटो : instagram
Raksha Bandhan Recipe in Hindi: इस साल राखी का पवित्र त्योहार 19 अगस्त को मनाया जाएगा, जिसकी तैयारी हर भाई-बहन से शुरू कर दी है। इस दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती हैं और मिठाई खिलाकर उनका मुंह मीठा कराती हैं। वैसे तो रक्षाबंधन के त्योहार पर बाजार में आपको हर तरह की मिठाई मिल जाएगी, लेकिन त्योहार के मौसम में बाजारों में मिलावट वाली मिठाई मिलती है। जिसको खाकर तबियत खराब होने का डर रहता है। ऐसे में आप अपने भाई के लिए घर पर ही कुछ खास बना सकती हैं।

अगर आप राखी पर अपने भाई को कुछ अच्छा बनाकर खिलाना चाहती हैं तो मलाई घेवर एक बेहतर विकल्प है। यहां हम आपको मलाई घेवर बनाने का आसान तरीका बताने जा रहे हैं, ताकि आप अपने भाई को शुद्ध घर की बनी हुई मिठाई खिला सकें। ये खाकर किसी की तबियत खराब होने का डर भी नहीं रहता। 
विज्ञापन

2 of 6
मलाई घेवर - फोटो : instagram
घेवर बनाने का सामान
  • मैदा - 2 कप
  • घी  - 1/2 कप 
  • दूध - 1/4 कप
  • पानी - 1 कप
  • मावा
  • बर्फ के टुकड़े - 4-5
  • चीनी - 2 कप
  • इलायची पाउडर - 1/4 चम्मच
  • केसर - 10-12 धागे 
  • घी (तलने के लिए) 

 
विज्ञापन

3 of 6
मलाई घेवर - फोटो : instagram
विधि

घेवर का बैटर तैयार करने के लिए सबसे पहले एक बड़े कटोरे में मैदा लें। अब इसमें घी और बर्फ के टुकड़े डालें। इसे अच्छी तरह मिलाएं जब तक कि घी और मैदा अच्छे से मिल जाए। इसके बाद, दूध और थोड़ा-थोड़ा करके पानी डालें और लगातार मिलाते रहें। जब इसका पतला बैटर तैयार हो जाए तो इसे साइड में रख दें।  इसमें किसी भी प्रकार की गुठलियां नहीं होनी चाहिए।

4 of 6
मलाई घेवर - फोटो : instagram
अब इसके लिए आपको चाशनी तैयार करनी है। चाशनी बनाने के लिए एक पैन में चीनी और 1 कप पानी डालें। चीनी को अच्छी तरह से घुल जाने के बाद इसमें इलायची पाउडर और केसर डालें। इसे धीमी आंच पर गर्म रखें। चाशनी जब तैयार हो जाए तो इसे साइड में रख दें। अब एक गहरे पैन में घी गरम करें। घी की मात्रा इतनी होनी चाहिए कि घेवर उसमें डूब सके सके।
विज्ञापन

5 of 6
मलाई घेवर - फोटो : instagram
अब घेवर के बैटर को एक बड़े चम्मच या किसी कटोरी से पैन के केंद्र में डालें। धीरे-धीरे बैटर को बीच में डालते रहें ताकि घेवर गोलाकार बने। जैसे ही घेवर तैयार होने लगे तो सुनहरा होने के बाद इसका अतिरिक्त घी निकालने के लिए इसे पैन से निकालकर नैपकिन पर रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मलाई घेवर - फोटो : instagram
अब तैयार घेवर को चाशनी में डालें और कुछ सेकंड के लिए छोड़ दें ताकि चाशनी घेवर में अच्छे से सोख जाए। घेवर को चाशनी से निकालें और किसी प्लेट में रखें। आखिर में इस पर मावा लगाएं और उसे पिस्ता और बादाम के टुकड़ों से सजाएं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें