Raksha Bandhan Special Food Ideas: यदि राखी के दिन आप मेहमानों के लिए कुछ खास स्नैक्स बनाना चाहती हैं, तो यहां नाश्तों के कुछ विकल्प हम आपको बताने जा रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 7
रक्षाबंधन के लिए अभी से तैयार कर लें मेन्यू, स्टार्टर में बना सकती हैं ये पकवान
- फोटो : Adobe stock
Raksha Bandhan Special Food Ideas: इस साल राखी का त्योहार 9 अगस्त को मनाया जा रहा है। ऐसे में लोगों ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। ये त्योहार हर भाई-बहन के लिए बेहद खास होता है। इस दिन भाई अपनी बहनों के घर जाकर भी राखी बंधवाते हैं, ऐसे में बहनें अपने भाई के स्वागत में तमाम पकवान बनाती हैं।
यदि आपका भाई भी राखी पर आपके घर आता है तो उसके लिए खास स्टार्टर तैयार करें। यहां हम आपको तीन ऐसे नाश्तों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो हर किसी को पसंद आएंगे। इन व्यंजनों को बनाने की तैयारी पहले से ही शुरू कर लें।
विज्ञापन
2 of 7
पनीर टिक्का बनाने का सामान
- फोटो : Adobe Stock
पनीर टिक्का बनाने का सामान
200 ग्राम पनीर
1/2 कप दही
1 चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट
1/2 चम्मच हल्दी
1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1 चम्मच गरम मसाला
1 चम्मच नींबू रस
नमक स्वादानुसार
1 चम्मच तेल
शिमला मिर्च और प्याज
विज्ञापन
3 of 7
विधि
- फोटो : Instagram
विधि
अगर आप घर पर बाजार जैसा पनीर टिक्का बनाना चाहते हैं तो सबसे पहले दही में सभी मसाले डालकर अदरक-लहसुन पेस्ट, नींबू रस और नमक मिक्स करें। इस मिश्रण को क्यूब में कटे पनीर, प्यार और शिमला मिर्च पर अच्छी तरह मेरिनेट करें। इसे कम से कम आधे घंटे के लिए आपको मेरिनेट करके रखना है।
अब जब मसाले अच्छी तरह से मिक्स हो जाएं तो इसे स्टिक में लगाएं। अब ग्रिलर, तवा या फिर ओवन में इसे ग्रिल करें। जब ये थोड़ी सी सिक जाए तो हल्का बटर लगाकर दोबारा सेकें और आखिर में हरी चटनी के साथ परोसें।
4 of 7
कॉर्न एंड चीज बॉल्स बनाने का सामान
- फोटो : Adobe stock
कॉर्न एंड चीज बॉल्स बनाने का सामान
1 कप उबला हुआ स्वीट कॉर्न
1/2 कप कद्दूकस किया हुआ चीज
2 उबले आलू
1/2 चम्मच काली मिर्च
1 चम्मच हरी मिर्च और धनिया
नमक स्वादानुसार
2 चम्मच ब्रेड क्रम्ब्स
तेल
विज्ञापन
5 of 7
विधि
- फोटो : instagram
विधि
अब बारी आती है कॉर्न एंड चीज बॉल्स बनाने की तो सबसे पहले सभी सामग्री को अच्छे से मिक्स करें। अब थोड़ा सा मिश्रण लेकर उसके बीच में चीज रखें और फिर फोल्ड करके करके छोटे बॉल्स बना लें। इसके बाद इसके ऊपर ब्रेड क्रम्ब्स को कोट करें। अब इस बॉल्स को गर्म तेल में सुनहरा होने तक डीप फ्राई करें। इसे गर्म ही मेयोनीज और हरी चटनी के साथ सर्व करें।
विज्ञापन
6 of 7
ब्रेड पनीर रोल्स बनाने का सामान
- फोटो : Adobe stock
ब्रेड पनीर रोल बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में पनीर, आलू, हरी मिर्च, धनिया, चाट मसाला और नमक मिलाकर स्टफिंग तैयार करें। स्टफिंग तैयार होने के बाद अब ब्रेड स्लाइस को किनारों से काटें और थोड़ा पानी छिड़ककर हल्का गीला करें।
इसके बाद ब्रेड पर स्टफिंग रखें और रोल की तरह मोड़ें। इसके किनारों को अच्छी तरह से दबाना है, वरना ये खुल जाएगा। रोल को बंद होने के बाद सभी रोल्स को गर्म तेल में सुनहरा और कुरकुरा होने तक तल लें। हरी चटनी या टमैटो सॉस के साथ गर्मागर्म परोसें।