फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Falahar Recipe: व्रत में भूख से ना हों बेहाल! आखिरी सावन सोमवार के लिए ट्राई करें ये फलाहारी पकवान

Mon, 04 Aug 2025 10:58 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Falahar Recipe For Last Monday Of Sawan: आज सावन का आखिरी सोमवार है। ऐसे में आज कुछ खास बनाकर भोलेनाछथ को भोग लगाएं। यहां कुछ पकवानों की रेसिपी दी गई है। 
विज्ञापन
1 of 6
आखिरी सावन के सोमवार के दिन क्या फलाहार बनाएं - फोटो : Adobe stock
Falahar Recipe For Last Monday Of Sawan: आज सावन का आखिरी सोमवार है, जिसकी धूम घरों से लेकर मंदिरों में भी दिखाई दे रही है। आखिरी सावन का सोमवार हिंदू धर्म में काफी महत्व रखता है। इस दिन व्रत रखना बेहद जरूरी और खास माना जाता है, इसीलिए इस दिन भगवान भोलेनाथ के भक्त व्रत रखते हैं।

यदि आप इस सोच में हैं कि व्रत के दिन क्या ऐसा बनाएं, जिसका भोग भी लगाया जा सकते हैं और उसे खुद भी खाया जा सकते तो यहां कुछ विकल्प दिए जा रहे हैं। दरअसल, इस दिन का फलाहार भी सात्विक और पौष्टिक होना चाहिए ताकि ऊर्जा बनी रहे और व्रत भी पूरी श्रद्धा से पूरा किया जा सके। इसी के चलते हम आपको कुछ विकल्प दे रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
राजगिरा पराठा और आलू की सब्जी - फोटो : instagram
राजगिरा पराठा और आलू की सब्जी

बाजार में आपको राजगिरा का आटा बेहद आसानी से मिल जाएगा। इसकी मदद से आप राजगिरा का पराठा तैयार  किया जा सकता है। राजगिरा का पराठा तैयार कर रहे हैं तो उसके साथ बिना मसाले वाले आलू की सब्जी तैयार करें। बिना मसाले वाले फलाहारी आलू की सब्जी राजगिरा के परठे के साथ खूब अच्छी लगेगी।  

 
विज्ञापन

3 of 6
कुट्टू के आटे की पूड़ी और फलाहारी अरवी की सब्जी - फोटो : instagram
कुट्टू के आटे की पूड़ी और फलाहारी अरवी की सब्जी

इस मौसम में अरवी बाजार में बेहद कम दामों में मिल जाती है। ऐसे में दही वाली फलाहारी अरवी की सब्जी के साथ कुट्टू के आटे की पूड़ी तैयाार करें। ये खाने में काफी स्वादिष्ट लगती है। कुट्टू के आटे की पूड़ी बना रहे हैं तो इसका आटा आलू के साथ गूंथें। तभी इसका स्वाद अच्छा आएगा और ये कुरकुरी बनेंगी।

 

4 of 6
सिंघाड़े के आटे का हलवा - फोटो : instagram
सिंघाड़े के आटे का हलवा

फलाहारी थाली बना रही हैं तो उसके साथ कुछ मीठा अवश्य तैयार करें। इसके लिए सिंघाड़े का आटा एक बेहतर विकल्प है। सिंघाड़े के आटे का हलवा फलाहारी होता है। ये भगवान शिव को भी अतिप्रिय है। ये व्रत के लिए एक बेहतरीन मीठा विकल्प माना जाता है, जो शरीर को ताकत भी देता है।

 
विज्ञापन

5 of 6
कुट्टू के पकौड़े - फोटो : instagram
कुट्टू के पकौड़े

साबुदाना कटलेट नहीं बनाना चाहती हैं तो कुट्टू के पकौड़े तैयार करें। इसके लिए कुट्टू के आटे में आलुओं को बारीक काटकर डालें। अब इसमें हरी मिर्च, हरा धनिया, सेंधा नमक और काली मिर्च डालकर पकौड़े तैयार करें। इसे सुनहरा होने तक तलें, ताकि ये खाने में स्वादिष्ट है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
फ्रूट चाट - फोटो : freepik.com
फ्रूट चाट

फलाहारी थाली के लिए स्वादिष्ट फ्रूट चाट तैयार करें। इसके लिए पपीता, केला, सेब, अंगूर जैसे मौसमी फल काटें और उससे फ्रूट चाट तैयार करें। इसे तैयार करने के लिए सेंधा नमक, काली मिर्च और नींबू का रस डालें। ताकि ये खाने में अच्छी दिखे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें