फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raksha Bandhan Special Lunch: राखी के दिन क्या बनाएं? ये टेंशन करें दूर और ट्राई करें ये लंच कॉम्बो

Sat, 09 Aug 2025 07:26 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Raksha Bandhan Special Five Delicious Lunch Combos: अगर आप राखी के त्योहार पर परिवार के लिए खास लंच बनाने का प्लान कर रही हैं, लेकिन समझ में नहीं आ रहा कि क्या बनाएं तो इस लेख को अंत तक पढ़ें। 
विज्ञापन
1 of 6
राखी के दिन क्या बनाएं? ये टेंशन करें दूर और ट्राई करें ये लंच कॉम्बो - फोटो : Adobe stock
Raksha Bandhan Special Five Delicious Lunch Combos: रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का प्रतीक है। ये सिर्फ राखी बांधने का दिन नहीं, बल्कि पूरे परिवार के साथ हंसी-खुशी और स्वाद से भरे पल बिताने का अवसर होता है। बहनें जहां भाई की कलाई पर राखी बांधकर उसकी लंबी उम्र की कामना करती हैं, वहीं भाई भी अपनी बहन को उपहार देकर उसे खास महसूस कराते हैं।

इस मौके को और भी यादगार बनाने के लिए जरूरी है कि घर का माहौल त्योहार जैसा हो और इस त्योहार की रौनक बढ़ती है एक खास लंच के साथ। अगर आप इस रक्षाबंधन पर परिवार के लिए कुछ स्वादिष्ट और पारंपरिक खाना बनाने की सोच रही हैं, लेकिन तय नहीं कर पा रही कि क्या बनाएं, तो चिंता छोड़िए। इस लेख में हम आपके लिए लाए हैं 5 आसान और स्वादिष्ट लंच कॉम्बो, जो त्योहार के इस पावन दिन को और भी खास बना देंगे।
विज्ञापन

2 of 6
पहला कॉम्बो - फोटो : instagram
पहला कॉम्बो

कुछ अलग सा ट्राई करना है तो आप कढ़ाई पनीर, नान  बनाकर तैयार कर सकते हैं। अगर इसके साथ मिक्स वेज रायता और गुलाब जामुन हो जाएगा तो कॉम्बो को स्वाद कई गुना बढ़ जाएगा। ये कॉम्बो खास मौके के लिए एकदम परफेक्ट माना जाता है। 

 
विज्ञापन

3 of 6
दूसरा कॉम्बो - फोटो : instagram
दूसरा कॉम्बो

कुछ ऐसा बनाने का सोच रही हैं जो झटपट तैयाार हो जाए तो ये कॉम्बो बेस्ट है। इसमें आपको मटर पनीर के साथ तवा या लच्छा पराठा तैयार करना है। ये कॉम्बो बनाना भी आसान है और खाने में भी स्वादिश्ट लगता है। इसके साथ गर्मी के मौसम में बूंदी का रायता अवश्य सर्व करे। 

 

4 of 6
तीसरा कॉम्बो - फोटो : iStock
तीसरा कॉम्बो

अब बच्चों की पसंद को देखते हुए भी आप लंच तैयार कर सकती हैं। उसके लिए पारंपरिक थाली तैयार करें। इस थाली में दम आलू, पूड़ी, और खीर बनाकर रखें। इस थाली के लिए चाहें तो भिंडी की सब्जी भी आप बना सकते हैं। शायद ही कोई व्यक्ति ऐसा होगा, जिसे ये कॉम्बो पसंद न आता हो। 


 
विज्ञापन

5 of 6
चौथा कॉम्बो - फोटो : instagram
चौथा कॉम्बो

बहुत से घरों के लो ज्यादा मसाले वाला लंच खाना पसंद नहीं करते हैं। ऐसे घरों के लिए कढ़ी पकौड़ी और जीरा राइस का कॉम्बो बेस्ट है। शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति होगा, जिसे कढ़ी पकौड़ा खाना पसंद न हो। इसके साथ स्वाद बढ़ाने के लिए अचार और पापड़ भी सर्व किया जा सकता है।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पांचवां कॉम्बो - फोटो : instagram
पांचवां कॉम्बो

यदि आपके घर पर किसी को कढ़ी खाना पसंद नहीं है तो ये आखिरी कॉम्बो भी आप तैयार कर सकते हैं। इसमें आपको ढाबा स्टाइल में दाल तड़का तैयार करनी है। दाल तड़का के साथ अगर लंच में जीरा राइस, सिरका प्याज और हरी चटनी मिल जाए तो दिन ही बन जाता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें