फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raksha Bandhan 2021: इस राखी बनाएं चावल की ये ठंडी खीर, रेसिपी बेहद आसान

Sat, 21 Aug 2021 11:10 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
रक्षा बंधन 2021: खीर बनाने की आसान विधि - फोटो : istock
भारत में त्योहारों के मौके पर कई तरह के स्वादिष्ट पकवान और कई तरह के मिष्ठान बनाए जाते हैं। होली, दीवाली या फिर रक्षाबंधन का त्योहार आदि। इन सभी दिन कई तरह के लोकप्रिय मिष्ठान हर घर में बनते हैं। बात अगर राखी की करें, तो इस दिन तो मिष्ठान का खासतौर पर काम होता है। जब बहन भाई को राखी बांधती है तो उसका मुंह मीठा वो मिष्ठान से ही कराती है और इसके बाद तो घर पर कई खाने की लजीज चीजें भी बनती है। जैसे- खीर, राखी के दिन खीर तो लगभग हर घर में बनती ही है। लोग चावल, दूध, ड्राई फ्रूट्स और भी कई चीजों का इस्तेमाल करके इस इस खीर को स्वादिष्ट बनाते हैं। वहीं, कई लोगों को खीर खाना काफी पसंद होता है। ऐसे में आप भी इस राखी खीर बना सकते हैं, लेकिन जरा अलग स्टाइल में क्योंकि हम आपको इसकी एक खास रेसिपी और कुछ खास इंग्रेडिएंट के बारे में बताने जा रहे हैं। तो चलिए जानते हैं इसकी रेसिपी के बारे में।
विज्ञापन

2 of 5
रक्षा बंधन 2021: खीर बनाने की रेसिपी - फोटो : PTI
ये चीजें चाहिए:-

-काजू
-बादाम
-किशमिश
-फुल क्रीम दूध
-चावल
-नारियल
-चिरौंजी
-देसी घी
-चीनी
-इलायची
-मखाने
-ब्राउन वाले दो पेड़े।
विज्ञापन

3 of 5
रक्षा बंधन 2021 - फोटो : istock
ऐसे बनाएं:-

-आपको पहले चावल को साफ पानी से धो लेना है और फिर आधे घंटे तक इस पानी में भिगोकर रखें।

-अब कुकर में घी डालें और दो इलायची को कूटकर डाल दें इसके बाद ऊपर से भिगाए हुए चावल डाल लें।

-इसके बाद कुकर में दूध और थोड़ा पानी डालकर, इसमें दो-तीन सीटियां लगा लें।

4 of 5
रक्षा बंधन 2021 - फोटो : istock
-फिर कुकर में थोड़ा और दूध डालें। इसके बाद इसे तब तक चलाते रहें, जब तक इसमें उबाल न आने लगे।

-उबाल आने के बाद आंच को कम कर दें और इसे धीमी आंच पर पकने दें।

-इसके बाद इसमें दो इलायची पीसकर और डाल लें और तब तक पकाएं जब तक कि ये गाढ़ी न हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रक्षा बंधन 2021 - फोटो : iStock
-इसके बाद इसमे बाकी ड्राई फ्रूट्स डालकर ऊपर से कद्दूकस किया हुआ नारियल और चिरौजी डाले और आखिर में चीनी डाल दें।

-इसके बाद आपको इसे अलग स्वाद देने के लिए दो ब्राउन पेड़ों को मसलकर खीर में डालना है और सभी को अच्छे से मिला लें।

-इसके बाद इस खीर को ठंडा होने के लिए फ्रिज में रखें, इससे इसका स्वाद बढ़ेगा और ठंडी करने के बाद इसे सभी के लिए परोसे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें