हमारे त्योहारों में हमारी मिठाईयों का अहम रोल होता है, इनके बिना तो त्योहार में मजा हो ही नहीं सकता। जैसे- रक्षाबंधन का पर्व। ये दिन भाई-बहन के अट्टू प्यार को दर्शाने वाला दिन है। इस दिन बहनें सुबह जल्दी उठककर स्नान करके पूजा करती हैं, आरती की थाल सजाती हैं, भाई का मुंह मीठा कराती है और भाई को राखी बांधती है। बदले में भाई बहन को उपहार देता है। वहीं, हर बार आप बाजार से खरीदी हुई मिठाई से भाई का मुंह मीठा कराते हैं, तो इस बार आप घर पर ही मिठाई बना सकते हैं और वो भी मलाई बर्फी। बाजारों में मिलावट वाली मिठाई की पहचान करना काफी कठिन है। ऐसे में आप झटपट घर पर ही मलाई बर्फी तैयार कर सकते हैं। अगर आपके मन में ये चल रहा है कि घर पर कौन इसे बनाने में मेहनत करें, तो यहां आपको ये जानना जरूरी है कि जो रेसिपी हम आपको मलाई बर्फी की बताने जा रहे हैं उससे ये काफी जल्दी और स्वादिष्ट बन जाएगी। तो चलिए जानते हैं।