फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raksha Bandhan 2021: राखी पर भाई के लिए बनाने जा रही हैं खीर, तो ट्राई करें ये खास रेसिपी, बढ़ेगा स्वाद

Sun, 22 Aug 2021 12:07 AM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
खीर की खास रेसिपी - फोटो : iStock
हर भाई-बहन को राखी के त्योहार का इंतजार रहता है। यह उनके लिए बेहद ही खास दिन होता है। यही वो त्योहार होता है, जो भाई-बहन को स्नेह की डोर में बांधता है, भाई बहन के प्यार को और मजबूत बनाता है। इस दिन बहनें अपने भाईयों को राखी तो बांधती ही हैं, साथ ही भाई भी अपनी बहनों को तरह-तरह के उपहार और मिठाइयां देकर अपना प्यार साझा करते हैं। राखी के इस त्योहार पर बहनें भी अपने भाईयों का मुंह मीठा कराने के लिए तरह-तरह के पकवान और मिठाइयां बनाती हैं। चूंकि अभी कोरोना महामारी का समय है, इसलिए यह और भी जरूरी है कि आप बाहर से कोई भी खाने वाली चीज मंगाने के बजाय घर में ही बना लें, यह सुरक्षित रहेगा। अगर आप भी अपने भाई के लिए कुछ खास डिशेज बनाना चाहती हैं तो हम आपके लिए खीर की एक खास रेसिपी लेकर आए हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में...
विज्ञापन

2 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
भारत में आमतौर पर लोग चावल और दूध से बनी खीर खाना ज्यादा पसंद करते हैं, लेकिन क्या आपने कभी मखाने की खीर खाई है? इस रक्षाबंधन बहनें अपने भाई के लिए मखाने की खीर बना सकती हैं। यह बेहद ही स्वादिष्ट और लजीज होता है। 
विज्ञापन

3 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
मखाने की खीर बनाने की सामग्री 
  • एक लीटर दूध 
  • 100 ग्राम मखाना 
  • दो से तीन कप चीनी
  • एक छोटी चम्मच इलायची पाउडर 
  • दो चम्मच कटे हुए बादाम 
  • दो चम्मच कटे हुए काजू 
  • दो चम्मच कटे हुए पिस्ता 
  • दो चम्मच किशमिश 
विज्ञापन

4 of 4
मखाना खीर रेसिपी - फोटो : iStock
मखाने की खीर बनाने की विधि 
  • एक पैन में मखाने को भून लें और उसे थोड़ी देर ठंडा होने के लिए छोड़ दें। 
  • जब मखाना ठंडा हो जाए तो उसे दरदरा पीस लें। 
  • अब पैन में दूध, मखाना, चीनी और इलायची पाउडर डाल कर उसे अच्छे से मिला दें और धीमी आंच पर उसे पांच से सात मिनट तक पकाएं। 
  • फिर उस मिश्रण में बादाम, काजू, पिस्ता और किशमिश भी डाल दें और धीमी आंच पर उसे 10-15 मिनट तक चलाते रहें। 
  • बस आपकी मखाने की खीर तैयार है। अब आप उसमें ऊपर से मेवे डालकर भाई के सामने परोस सकती हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें